Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, February 4
    Mp Regional NewsMp Regional News
    मध्यप्रदेश

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    प्रो. रावल ने शिक्षकों को आईटी एक्ट की धारा 66-E की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधों से निपटने में यह कितनी प्रभावी है
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 20251 Comment
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    इंदौर। आर्मी पब्लिक स्कूल, महू में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में राष्ट्रीय स्तर के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने शिक्षकों को साइबर खतरों और छात्रों को इनसे सुरक्षित रखने के सरल उपायों पर जानकारी दी।

    Indore News: Workshop on cyber security organized for teachers of Army School Mhow

    कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्या सुश्री गार्गी विद्यार्थी एवं उप प्राचार्य श्री एस.के. चौधरी ने प्रो. रावल का स्वागत किया। इस सत्र में लगभग 100 शिक्षकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 के अंतर्गत विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी देना और उनसे सुरक्षा के उपाय बताना था।

    प्रो. रावल द्वारा अभिभावकों के लिए सुझाए गए सुझाव:

    1. बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग के खतरों (जैसे साइबरबुलिंग, धोखाधड़ी, अनुचित संवाद) के बारे में खुलकर समझाएं।
    2. उन्हें विश्वास दिलाएं कि वे किसी भी परेशानी की जानकारी आपसे साझा कर सकते हैं।
    3. मोबाइल या अन्य डिवाइस में पैरेंटल कंट्रोल सक्रिय करें।
    4. गेमिंग का समय तय करें ताकि लत से बचा जा सके।
    5. केवल उम्र के अनुसार ही गेम खेलने की अनुमति दें (जैसे PEGI/ESRB रेटिंग देखें)।
    6. किसी गेम को अनुमति देने से पहले खुद उसे खेलें या जानकारी प्राप्त करें।
    7. बच्चों को व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, स्कूल, फोटो) साझा न करने की शिक्षा दें।
    8. यूजरनेम ऐसा रखें जिससे वास्तविक पहचान उजागर न हो।
    9. चैटिंग या वॉयस चैट जैसे फीचर्स पर निगरानी रखें और अनावश्यक सुविधाएं बंद करें।
    10. फ्री गिफ्ट, चीट कोड या अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचाएं।

    Indore News: Workshop on cyber security organized for teachers of Army School Mhow

    प्रो. रावल ने शिक्षकों को आईटी एक्ट की धारा 66-E की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधों से निपटने में यह कितनी प्रभावी है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गोपनीयता एवं सुरक्षा को लेकर भी शिक्षकों को जागरूक किया।

    उन्होंने सुझाव दिया कि सभी शिक्षक अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल (जैसे फेसबुक, ट्विटर आदि) के पासवर्ड मजबूत और गोपनीय रखें। उन्होंने ईमेल पासवर्ड की सुरक्षा, स्पाइंग ऐप्स, तथा की-लॉगर की पहचान और उससे बचाव के तरीके भी साझा किए।

    कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ. प्रमोद श्रीवास ने सभी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं आभार प्रकट किया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleतेज आवाज में बजने पर भाबरा थाना क्षेत्र में दो डीजे ज़ब्त, पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है।

    Latest News

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    1 Comment

    1. RAVI KHAVSE on July 22, 2025 5:35 PM

      मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
      कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
      रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

      Log in to Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    इस्तीफा देने पर अड़े मंत्री नागर सिंह चौहान मंगलवार रात सीएम से मुलाकात के बाद मान गए

    भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मिलने से किया इनकार, प्रदेश में ही मामला सुलझाने की कोशिश…

    धार गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया

    झाबुआ और अलीराजपुर जिले में शराबबंदी लागू की जाए: महेश पटेल

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    MPPSC 2025: अलीराजपुर के राकेश भयडिया का सहायक संचालक ग्रामोद्योग पद पर चयन, पटवारी संघ ने किया सम्मान

    अलीराजपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में जिले…

    खबर का असर: खट्टाली में आधार सेवा केंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। ग्राम खट्टाली में बुधवार से आधार सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी…

    वरिष्ठ पत्रकार विजय मालवी जी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं

    12/08/24. 🎂 अलीराजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार, मप्र रीजनल न्यूज के प्रधान संपादक, जनोदय टाइम्स…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    ब्रेकिंग न्यूज़: आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. बेड़ेकर का तबादला, नीतू माथुर संभालेंगी ज़िम्मेदारी

    बाल विवाह को रोका गया, प्रशासन की तत्परता से बची नाबालिग

    खट्टाली में ग्रेनाइट ब्लॉक की नीलामी; इसके विरोध में बैठक आयोजित

    मध्यप्रदेश सरकारी शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी: परीक्षा 10 नवम्बर से; आवेदक 1 से 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.