Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, February 4
    Mp Regional NewsMp Regional News
    उज्जैन न्यूज़

    सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता का निधनः एक हफ्ते से उज्जैन के अस्पताल में भर्ती थे

    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    मुख्यमंत्री के पिता पूनमचंद यादव ने 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 100 वर्ष के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ही उज्जैन आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना था। रविवार को सीएम भी अपने पिता के पास पहुंचे थे।

    बताया जा रहा है कि निधन के वक्त सीएम डॉ मोहन यादव बीजेपी की राजधानी भोपाल में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के कार्यक्रम में मौजूद थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही सीएम यादव भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में राजनेता अधिकारी और परिवार से जुड़े लोग उज्जैन पहुंच रहे हैं।

    वही यादव समाज से जुड़े लोग बताते हैं कि, पूनमचंद यादव ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। उन्होंने बेटे नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव और बेटी कलावती, शांति देवी को पढ़ाया-लिखाया। संघर्ष के दिनों में उनके पिता रतलाम से उज्जैन आ गए और सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की।

    इसके बाद शहर के मालीपुरा में भजिया और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान लगाई। 100 वर्ष की उम्र होने के बाद भी वे उपज बेचने खुद मंडी जाते थे।

    मुख्यमंत्री बेटे को भी घर से निकलते समय देते थे रुपये

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब भी अपने घर पर पिता से मिलते थे तो काफी लंबी बातें करते थे घर से बाहर जाते समय आज भी उनके पिता उनके हाथ में शगुन के कुछ रुपये रख देते थे। पिता पूनम चंद यादव अपने संयुक्त परिवार के बीच रहते थे और अपने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर जाते समय कुछ ना कुछ राशि जरूर हाथ में रखते थे। वह अपनी एकमात्र पुत्री कलावती यादव से भी बहुत प्रेम रखते थे। कलावती यादव उज्जैन नगर निगम की सभापति हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता के निधन पर नेताओं ने जताया दुख

    राज्यपाल ने एक्स पर पोस्ट किया

    मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने X पर लिखा- मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    शिवराज ने लिखा- ये जीवन की अपूरणीय क्षति

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा, ‘सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, किंतु उनके आशीर्वाद की छांव सदैव आपके साथ है।’

    कमलनाथ ने X पर लिखा- समाचार अत्यंत दुःखद

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को यह दुःख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।

    वीडी शर्मा ने लिखा- ये एक बेटे के जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है।

    पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने X पर जताया शोक

    दिग्विजय सिंह ने लिखा डॉ. मोहन यादव जी के पिता श्री पूनमचंद यादव जी के निधन की खबर दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दुःख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करें।

    सिंधिया ने लिखा- एक दिन पहले ही मुझे आशीर्वाद मिला था

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया सोमवार को ही अस्पताल में भर्ती पूनमचंद यादव को देखने पहुंचे थे। उनके निधन पर सिंधिया ने लिखा- दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। एक दिन पहले ही मुझे उनसे मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleअलीराजपुर एसपी ने स्कूल के बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया
    Next Article युवती की चाकू गोदकर हत्या: आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग, सैकड़ों लोग एसपी कार्यालय पहुंचे
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी में भर्ती के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, मंत्री नागर सिंह चौहान ने जारी किया वीडियो संदेश

    Mp Anganwadi Bharti : मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया के बीच…

    मुक्तिधाम को हरितधारा बनाने की पहल, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने मुक्तिधाम में किया पौधरोपण

    खबर का असर: खट्टाली में आधार सेवा केंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    मुक्तिधाम को हरितधारा बनाने की पहल, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने मुक्तिधाम में किया पौधरोपण

    अलीराजपुर । विजय मालवी । ✍️ बुधवार को ग्राम बड़ी खट्टाली के मुक्तिधाम परिसर में…

    गायत्री शक्तिपीठ नेत्र संकलन केंद्र को मिला 110 वा नेत्रदान: मृत्यु उपरांत परिवार नें नेत्रदान करने की इच्छा जताई

    वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती कौशल्याबाई के मृत्यु उपरांत, परिवार नें नेत्रदान करने की इच्छा जताई विजय…

    MPPSC 2025: अलीराजपुर के राकेश भयडिया का सहायक संचालक ग्रामोद्योग पद पर चयन, पटवारी संघ ने किया सम्मान

    अलीराजपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में जिले…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    शराब दुकान के पास लगा विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, कलेक्टर हुई नाराज

    सीएम डॉ. यादव का फ्री कोचिंग का ऐलान: कहा- NEET, JEE के लिए फीस सरकार भरेगी; बेटा-बेटी सिर्फ एडमिशन लें

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    होली खेलने से पहले ऐसे रखे अपनी त्वचा का ख्याल, नही होगी कोई एलर्जी

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.