Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Tuesday, July 28
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    पुरुषोत्तम मास में गूंजेगा भक्ति का स्वर : खट्टाली के श्री चारभुजानाथ मंदिर में तीन दिवसीय दुग्धाभिषेक एवं तुलसी अर्चन महोत्सव 13 जून से

    शताब्दी महोत्सव की ऐतिहासिक सफलता के बाद फिर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanNo Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    पुरुषोत्तम मास में गूंजेगा भक्ति का स्वर : खट्टाली के श्री चारभुजानाथ मंदिर में तीन दिवसीय दुग्धाभिषेक एवं तुलसी अर्चन महोत्सव 13 जून से

    विशाल चौहान, बड़ी खट्टाली। क्षेत्र की प्राचीन आस्था का केंद्र श्री चारभुजानाथ मंदिर एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगने जा रहा है। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 13 से 15 जून तक यहां भगवान श्री चारभुजानाथजी का चतुर्थ भव्य दुग्धाभिषेक एवं तुलसी अर्चन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

    खट्टाली स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में विराजमान भगवान श्री चारभुजानाथजी की दिव्य प्रतिमा।
    खट्टाली स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में विराजमान भगवान श्री चारभुजानाथजी की दिव्य प्रतिमा।

    आस्था का केंद्र, जहां भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण –
    श्री चारभुजानाथ मंदिर वर्षों से लाखों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का केंद्र रहा है। स्थानीय मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं भगवान श्री चारभुजानाथ की कृपा से पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

    देवझूलनी डोल ग्यारस और शताब्दी महोत्सव की रही भव्य परंपरा –
    मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला देवझूलनी डोल ग्यारस महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान विशेष आरतियां, धार्मिक अनुष्ठान और भव्य आयोजन हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। हाल ही में संपन्न शताब्दी महोत्सव ने भी ऐतिहासिक स्वरूप लिया था, जिसमें देश-विदेश से भक्तों ने पहुंचकर अपनी आस्था व्यक्त की थी।

    श्री चारभुजानाथ महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सजावट और तैयारियां जोरों पर।
    श्री चारभुजानाथ महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सजावट और तैयारियां जोरों पर।

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा महादुग्धाभिषेक –
    श्री चारभुजा अधिकमास महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री चारभुजानाथजी का गौमाता के पवित्र दूध से महादुग्धाभिषेक एवं तुलसी अर्चन कराया जाएगा। प्रतिदिन पूजन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलेगा।

    श्री चारभुजानाथ मंदिर, खट्टाली में महोत्सव के लिए पारंपरिक विधि से विशेष महाप्रसाद (रोठ) तैयार करते हुए।
    श्री चारभुजानाथ मंदिर, खट्टाली में महोत्सव के लिए पारंपरिक विधि से विशेष महाप्रसाद (रोठ) तैयार करते हुए।

    15 जून को राजभोग आरती के बाद भव्य महाप्रसादी –
    महोत्सव के अंतिम दिन 15 जून (अमावस्या) को भगवान की पोषाक एवं ध्वजा के साथ चल समारोह, ध्वजारोहण और छप्पन भोग का आयोजन होगा। राजभोग आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

    Alirajpur News In Hindi Khattali News Latest News Alirajpur Latest News Madhyapradesh Madhyapradesh News In Hindi Mp Regional News आलीराजपुर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleभंवरकुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खंडवा नाका स्थित पान दुकान चोरी का 24 घंटे में खुलासा
    Next Article खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    संघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    जयेश मालानी, आलीराजपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चारभुजा धाम, बड़ी…

    बाबा केदारनाथ का अनोखा भक्त; 1400 किमी की सायकिल यात्रा कर पहुचेगा

    एसआई को पीटने वाले जेल प्रहरी ओर उसके साथी का निकाला जुलूस

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    एक शसक्त आर्थिक सम्पन्न आदिवासी समाज की कल्पना के लिए, जानिए मिशन D3 के बारे में

    आदिवासी समाज अलीराजपुर ने मिशन D3 देजा, दारू और डीजे नियंत्रण जनजागरण अभियान के तहत…

    अलीराजपुर सड़क किनारे दिखाई दिया तेंदुआ: थम गए वाहनों के पहिए, कार सवारों ने वीडियो बनाया

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। आज शुक्रवार को अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा-भाबरा रोड़ पर काबरीसेल व कदवाल…

    क्षेत्रीय त्यौहार दिवासा पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

    मुख्य उद्देश्य छात्राएं आदिवासी संस्कृति को जाने और उसके प्रति जागरूक हो विजय मालवी ✍️…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    दिल का टूटना भी एक बीमारी: दवा के साथ योग-मेडिटेशन है असरदार, लक्षणों का रखें ध्यान

    बच्चो को बोझ ना दे, उनके सामने जैसा करेगे वैसे वो सिखेगे, इसलिए संस्कार दे – कलेक्टर बेडेकर

    मप्र ग्रामीण बैंक में खाताधारको को खुद के पैसे निकालने सुबह से शाम तक करना पड़ता है इंतजार

    पीआईयू विभाग की लापरवाही: खुला हुआ पानी का होज दे रहा दुर्घटना को न्योता

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.