अलीराजपुर । विजय मालवी ।
अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाने में आने वाले ग्राम कनेरा में एक युवक की सांप काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कनेरा गांव के पटेल फलिया में रहने वाले राजू पिता केकड़िया तोमर को सांप ने डंस लिया। शाम लगभग साढ़े 4 बजे राजू की मौत हो गई। जिस सर्प ने राजू को डंसा था। उसे गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़कर मार दिया।
युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। बारिश होने के साथ खेतों में छिपे सांप व अन्य विषैले जन्तु इस समय आबादी वाले इलाकों में आकर छिप जाते हैं और लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


