आलीराजपुर। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता आलीराजपुर प्रीमियर लीग (APL) 2026 सीज़न-5 का शुभारंभ फतेह स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर किया गया।
पाँच दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर से लेकर ब्लॉक व कस्बा स्तर के ऐसे खिलाड़ियों को अवसर दिया जा रहा है, जो जिले के मूल निवासी हों अथवा जिले में शासकीय सेवा में पदस्थ हों या उनके बच्चे हों। इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना APL का उद्देश्य
APL के संयोजक नितेश अलावा ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। ओपन टूर्नामेंट में प्रायः बाहरी और बड़ी टीमों के खिलाड़ी भाग लेते हैं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे में आलीराजपुर प्रीमियर लीग जिले के खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करती है।

APL सीजन-5 में पुरस्कार इस प्रकार प्रदान किए जाएंगे
प्रथम पुरस्कार: ₹51,000/- महाराजा तुषार सिंह बाबासाहेब, देवगढ़ बारिया
द्वितीय पुरस्कार: ₹25,000/- मुकाम सिंह जी डावर, भाजपा नेता
तृतीय पुरस्कार: ₹11,000/- मोंटू शाह, भाजपा महामंत्री, आलीराजपुर
चतुर्थ पुरस्कार: ₹9,999/- अंकित मौर्य
विशेष पुरस्कार
मैन ऑफ द सीरीज: ₹5,500/- बबलू पटेल
बेस्ट बॉलर: ₹5,500/- भूपेन्द्र चौंगड़
बेस्ट बल्लेबाज: ₹5,500/- राजेश जैन
प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नितेश अलावा एवं आयोजन समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुँचने वाली चारों टीमों को पार्षद दिलीप रावत पटेल की ओर से टी-शर्ट प्रदान की जाएंगी।
पहला मुकाबला मॉर्निंग-2 ने जीता
पाँच दिवसीय इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 7 जनवरी को टी.आई. बड़ोले, भाजपा महामंत्री सचिन मोंटू शाह, राजेश जैन एवं नितेश अलावा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मॉर्निंग-2 और BTI टीम के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में मॉर्निंग-2 ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य रणजीत डावर, संदीप डावर, माही शर्मा, निरपाल बघेल, शाजिद मकरानी, राजू अपाचे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

