संसदीय क्षेत्र के सभी लोगो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
अलीराजपुर । विशाल चौहान।
आज भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। रतलाम संसदीय सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीराजपुर जिले के पार्टी कार्यालय और जनपद पंचायत पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलीराजपुर जिले में जगह-जगह ध्वजारोहण किया जा रहा है। सांसद चौहान ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की संसदीय क्षेत्र के सभी लोगो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस मौके पर सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने कहा कि तिरंगे की शान के साथ उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिन्होंने हमें स्वतंत्र और समृद्ध भारत का सपना दिया। इस स्वतंत्रता दिवस पर, आइए हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाएं। जय हिंद!

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता इंदरसिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच, जिला पंचायत सदस्य भदू पचाया, भाजपा जिला मंत्री इंदरसिंह चौहान और नगर मण्डल अध्यक्ष रिंकेश तंवर उपस्थित थे।

