विशाल चौहान, अलीराजपुर। जिले में मिशन D3 दहेज, दारू और डीजे नियंत्रण सबंधी पोस्टर विमोचन के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्रों में इस मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है ओर बैठकों का दौर भी जारी है। ग्रामीणों में इस नियंत्रण को लेकर काफी उत्साह भी दिखाई दे रहा है। इसी तारमय बुधवार सुबह 11 बजे जोबट क्षेत्र के ग्राम चमारबेगड़ा में पंचायत स्तर पर बैठक हुई। ग्रामीणों को मिशन D3 के फायदे और नुकसान बताते हुए जनपद प्रतिनिधि राजू कनेश ने कहा कि मिशन D3 आदिवासी क्षेत्र में बढ़ते दहेज, दारू और डीजे के प्रचलन को रोकना है। उसे कम कर समाज को फिजूलखर्च और कर्ज से बचाकर सम्पन्न बनाना है।
यह निर्णय लिए गए……
• गांव में पगड़ी में एक डीजे और बारात सहित भेलकी में 2 डीजे होना।
• विदेशी दारू का पूर्ण रूप से बंद। अगर किसी घर में विदेशी दारू पिलाया जाता उसके ऊपर 25000 का दंड लिया जायेगा नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
• साव में लाख भांग 10000 और शादी के लाख भांग 20000
• दहेज 70525 डेढ़ किलो चादी और लड़की भाग जाने पर दंड 50000 दिया और। भील समाज मे दहेज दंड 250000 लिया जायेगा।
यह सभी निर्णय सर्वसम्मिति से लिये गए और पालन करने के लिए सभी को समझाया गया। जिसके बाद सभी ग्रामवासी ने इसे सही माना और इसे लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, पटेल, उप सरपंच, जनपद प्रतिनिधि, ग्राम सभा अध्यक्ष, पंच, चौकीदार, और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

