परिजनों ने की तलाश, नहीं लगा कोई सुराग, वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी सहमे हैं
विशाल चौहान, अलीराजपुर। गुरुवार को ग्राम घोड़ा तहसील कुक्षी से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी सहेलियों के साथ जोबट का अंतिम भगोरिया हाट देखने गई थी। लेकिन बाद में वह वापस घर नही लौटी, परिजन परेशान है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी सहमे हैं। इसकी शिकायत पुलिस थाना जोबट को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरी नाबालिग भांजी को कोई बहला फुसला कर ले गया
जोबट थाना अंतर्गत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग भांजी गुरुवार को 10 बजे के समय ग्राम घोड़ा से अपनी सहेलियों के साथ पिकअप वाहन में बैठकर जोबट भगोरिया देखने के लिए गई थी। मैं भी मेरी मोटरसायकल से भगोरिया देखने पहुचा था। जब वापस घर लौटा तो घर मे भांजी नही दिखाई दी। तब उसकी सहेलियों से पूछा की भांजी कहां है, वह घर तो आई नही है? तो उन्होंने बताया कि कॉलेज तिराहे के पास से बिछड़ गई थी। हमने आसपास तलाश किया पर वह नहीं मिली फिर हम पिकअप में बैठकर वापस घर आ गई। फिर मैंने मेरे रिश्तदार को बताया। ओर लड़कियों के कहे अनुसार हमने कॉलेज तिराहा वह आसपास रिश्तेदारों में तलाश किया। भांजी का कोई पता नहीं चला। मेरी नाबालिग भांजी को कोई बहला फुसला कर ले गया है।
नाबालिग लड़की के माता-पिता की मौत हो चुकी
आपको बतादे की उक्त नाबालिग लड़की के माता-पिता की मौत हो चुकी है। पिता की तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु होना बताया है व माता की 1 वर्ष पूर्व हत्या कर दी गयी थी। यह अपने मामा के घर ग्राम घोड़ा तहसील कुक्षी रह रही है। जिसका पैतृक गांव करकदा तहसील कुक्षी है। नाबालिग लड़की के मामा से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी हम अन्य गांवों में जा जाकर तलाश कर रहे है। तलाश जारी है।
एमपी रीजनल न्यूज़ आपसे निवेदन करता है कि अगर आपको यह नाबालिक लड़की कहीं दिखाई दे तो नजदीकी पुलिस चौकी/थाना पर सूचना दें देवें।
सुनील बघेल (मामा) 7024085894, मुकेश अलावा 8349477552..

