Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, February 4
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    आजाद कुटिया पहुँची प्रभारी मंत्री उइके: क्रांतिकारी आजाद को पुण्यतिथि पर नमन किया

    27 फरवरी 1931 को अपनी ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    आजाद कुटिया पहुँची प्रभारी मंत्री उइके: क्रांतिकारी आजाद को पुण्यतिथि पर नमन किया

    अलीराजपुर। कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने अलीराजपुर प्रवास पर चंद्रशेखर आजाद कुटिया में पुण्य अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

    इस मौके पर उन्होंने कहा उनका बलिदान हमें मातृभूमि की सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। आजाद जी के अदम्य साहस और स्वाभिमान ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनकी अमर गाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

    चंद्रशेखर आजाद नगर आजाद कुटिया

    देश को आजादी दिलाने की जंग में मूंछों को ताव देते हुए आज यानी 27 फरवरी के दिन ही महज 24 साल की उम्र में इस दुनिया से चला गये। आजादी की लौ में अपने प्राणों को न्यौछावर कर देने वाले इस क्रांतिकारी का, देश के इस हीरो का नाम था चंद्रशेखर आजाद।

    आज भी भारत में जब आजादी के आंदोलन की बात की जाती है। तब चंद्रशेखर आजाद का नाम बड़े ही गर्व के साथ लिया जाता है. 23 जुलाई 1906 को जन्मे चंद्रशेखर आजाद ने 27 फरवरी 1931 को अपनी ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। क्योंकि वह अंग्रेजों के हाथों में जिंदा नहीं आना चाहते थे। आपको बता दें इस घटना के पीछे वजह बनी थी मुखबिरी। जानें किसने की थी चंद्रशेखर आजाद की मुखबारी और आखिर बाद में उसका क्या हुआ था।

    आजाद ने बंदूक की आखिरी गोली खुद को ही मार ली

    किसने की थी चंद्रशेखर आजाद की मुखबिरी?

    आज 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि है। 24 साल की उम्र में ही इस क्रांतिकारी ने देश की आजादी में अपनी जान गंवा दी थी। चंद्रशेखर आजाद को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में  अंग्रेजों ने घेर लिया था. अल्फ्रेड पार्क में चंद्रशेखर आजाद अपने क्रांतिकारी साथी सुखदेव राज से मुलाकात करने आए थे। उनके वहां होने की मुखबिरी कर दी गई। क्रांतिकारियों की पार्टी हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी  जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आजाद, सचिंद्रनाथ सान्याल और रामप्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों ने की थी। इसी HSRA के सदस्य वीरभद्र तिवारी ने अंग्रेजों को चंद्रशेखर आजाद के अल्फ्रेड पार्क में होने की सूचना दी थी।

    शहीद चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि

    आजाद रहने का वादा किया पूरा

    सीआईडी ​​प्रमुख जेआरएच नॉट-बोवर ने इलाहाबाद पुलिस के साथ मिल कर चंद्रशेखर आजाद को अल्फ्रेड पार्क में घेर लिया। चंद्रशेखर आजाद ने सुखदेव राज को आजादी की लड़ाई जारी रखने के लिए बाहर जाने के लिए कहा सुखदेव को बाहर भेजने के लिए उन्होंने कवर फायर दिया। और अंग्रेजों से जवाबी फायर में उन्होंने तीन अंग्रेजी सैनिकों को मार गिराया। इस दौरान वह खुद भी घायल हो गए थे. उन्होंने प्रण लिया था कि वह हमेशा आजाद रहेंगे और कभी भी जिंदा नहीं पकड़े जाएंगे। इसी वजह से उन्होंने अपनी बंदूक की आखिरी गोली खुद को ही मार ली।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय पात्रता परीक्षा: आदिवासी बेटी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय मे सफलता हासिल की
    Next Article ट्राइबल फैशन शो: रैंप पर उतरीं आदिवासी महिलाएं, वूमंस प्रेस क्लब ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है।

    Latest News

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    संघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    क्रिकेट का क्रेज, चंद मिनटों में टिकट खत्म: भारत-न्यूजीलैंड वनडे की टिकटों ने बढ़ाया इंदौरियों का पारा

    इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर…

    किसानों के लिए बड़ी राहत: सिर्फ 10% लागत पर सिंचाई के लिए मिलेगा सोलर पंप, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    जनसुनवाई में उठीं सड़क दुर्घटना से लेकर पेयजल तक की समस्याएं

    अलीराजपुर। जिले में प्रत्येक मंगलवार की तरह आज भी जनसुनवाई का आयोजन कलेक्टर परिसर स्थित…

    झूठी निकली मलेशिया में फंसे होने की कहानी: भारतीय दूतावास के हवाले से एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने की पुष्टि

    झूठी खबर फैलाने के आरोप के बीच राहुल का बयान आया सामने कहा- ऐसा नही…

    पीआईयू विभाग की लापरवाही: खुला हुआ पानी का होज दे रहा दुर्घटना को न्योता

    अलीराजपुर। विजय मालवी। जिले के नानपुर में पीआईयू विभाग द्वारा बनाए जा रहे भवन निर्माण…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    खट्टाली में ग्रेनाइट ब्लॉक की नीलामी; इसके विरोध में बैठक आयोजित

    मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट से गुजरात के जल संसाधन मंत्री श्री बावलिया ने की मुलाकात

    5 साल पहले 3 किलो चांदी रखकर: 60 हजार रूपये निकाले, 1,60,000 रूपये जमा किये – उसके बाद भी चांदी वापस नही की

    इंदौर में रंग पंचमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश: बैंक और कोषालय में लागू नहीं होंगे

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.