इंदौर। बायपास स्थित सेज यूनिवर्सिटी (SAGE) के स्कूल ऑफ़ साइंसेज़ में फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के जन संवाद अभियान “Safe Click” के तहत साइबर सुरक्षा विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-1) आलोक कुमार शर्मा और राष्ट्रीय स्तर के साइबर सुरक्षा ट्रेनर प्रो. गौरव रावल ने छात्रों को इंटरनेट सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते खतरों को लेकर जागरूक किया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शर्मा ने देश में बढ़ते साइबर अपराध के आँकड़ों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया और छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। वहीं, रावल ने आईटी एक्ट की धारा 66E और सोशल मीडिया प्राइवेसी के महत्व पर प्रकाश डाला। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जालिम सिंह ने नए साइबर अपराधों के तरीकों और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर एक साइबर जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य और मैनेजमेंट टीम ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और इस महत्वपूर्ण सत्र के आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

