Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, January 14
    Mp Regional NewsMp Regional News
    मध्यप्रदेश

    भगोरिया के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ यादव: राजकीय उत्सव मनाने की घोषणा की है

    जनजातीय भाई-बहनों के लिए धर्मशाला के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाएगी
    Vijay MalviBy Vijay MalviUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    भगोरिया के रंग में रंग के मुख्यमंत्री यादव: राजकीय उत्सव मनाने की घोषणा की है

    सांस्कृतिक विरासत और समरसता का उत्सव… झाबुआ में भगोरिया उत्सव में जनजातीय संस्कृति के रंग में रंगकर आनंदित और अभिभूत हूं। भगोरिया, जनजातीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक है, जहां रंग-बिरंगे परिधान, ढोल-मांदल की मधुर थाप और पारंपरिक नृत्यों के साथ सामूहिक उत्साह हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।

    आदिवासी अंचल के भगोरिया में शामिल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

    मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज झाबुआ में आयोजित भगोरिया हाट/मेला एवं भील महासम्मेलन में सहभागिता की। इस दौरान आदिवासी पारंपरिक वैषभूषा धारणकर खुली जीप में दिलीप क्लब से बस स्टैंड स्थित सभा स्थल तक पहंचे। इस दौरान खुली जीप में उनके साथ कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, व भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया थे। इस दौरान बडी संख्या में ग्रामीणजन ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा पहनकर भगोरिया नृत्य करते हुए आगे-आगे चल रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगोरिया में सम्मिलित आमजन का हाथ जोडकर अभिवादन स्वीकार किया। सभा स्थल पहुचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अमर बलिदानी वीर जननायकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

    झाबुआ भगोरिया में खुली जीप में सवार मुख्यमंत्री

    ‘भगोरिया’-आनंद है, उल्लास है, उत्साह है, रंग है, जीवन है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आज जनजातीय संस्कृति से सराबोर झाबुआ की धरा पर आयोजित लोक संस्कृति के प्रतीक ‘भील महासम्मेलन एवं भगोरिया उत्सव’ में सहभागिता कर हृदय उल्लास और आनंद से भर गया। ढोल की गमक, मादल का आनंद, टिमकी व घुंघरुओं की ध्वनियां और बांसुरी की स्वर लहरियों के मध्य निश्छल जनजातीय संस्कृति और आधुनिकता का संगम और जीवंत उत्सव है भगोरिया। ये उत्साह, आनंद और उमंग ही तो हमारी संस्कृति के विविध रंग है। आज रंगोत्सव से पूर्व ‘भगोरिया पर्व’ में जनजातीय भाई-बहनों के प्रेम के रंग में रंगकर अभिभूत हूं। जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित और कार्यरत है।

    मुख्यमंत्री ने झाबुआ में भील महासम्मेलन में सहभागिता की

    किसानों को ₹5 में स्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था होगी

    भील महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यहां भव्य मेडिकल कॉलेज बनाने के साथ ही टिटकी माता के स्थल का जीर्णोद्धार होगा। इसके साथ ही जो बच्चे, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, कलेक्टर या अन्य कोई बड़ा अधिकारी बनना चाहते हैं, तो उनके लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था होगी। वही झाबुआ में जनजातीय भाई-बहनों के लिए धर्मशाला के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। जनजातीय अंचल में विकास अविरल रहेगा। सड़कें ही नहीं, बल्कि जिलावासियों की जरूरतों के अनुरूप हर संभव सुविधा दी जाएगी। साथ ही, भील उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। आने वाले समय में किसानों को ₹5 में स्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा और जिन गरीबों के पक्के मकान नहीं हैं, उन्हें सर्वे के बाद पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही मजरे, टोले तक जाने के लिए पक्की सड़कों का भी प्रबंध किया जाएगा।

    अनास नदी को नर्मदा से जोड़ने के प्रयास होंगे, जिससे जल उपलब्धता बढ़े…

    इसके साथ ही कम उद्योग वाले क्षेत्रों, विशेषकर झाबुआ में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। नए अस्पताल खोलने पर अनुदान दिया जाएगा। वहीं गरीब को गंभीर स्थिति में बेहतर उपचार के लिए बाहर ले जाने की आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी

    आदिवासी वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री डॉ यादव जमकर थिरके

    पूर्व सांसद श्रद्धेय दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण एवं जनजातीय क्षेत्र के विकास के प्रति आदरणीय भूरिया जी का सेवाभाव व समर्पण अनुकरणीय है। मध्यप्रदेश सरकार आपके आदर्शों पर चलते हुए जनजातीय समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है।

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूर्व सांसद श्रद्धेय दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

    मीडिया से बात करते हुवे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने जनजातीय समाज के सभी उत्सवों को राजकीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज मैं पारंपरिक उल्लास और संस्कृति के प्रतीक भगोरिया उत्सव झाबुआ में शामिल हुआ हूं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleधूम्रपान हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है और इसे छोड़ने के क्या फायदे हैं
    Next Article भगोरिया हाट: वर्ष और वक्त बदल सकता है लेकिन संस्कृति व सभ्यता नही
    Vijay Malvi
    • Website

    पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले दो दशकों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहा हु। पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा। पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान है। पिछले दो दशकों से लगातार मध्य प्रदेश के तमाम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव प्राप्त हुआ है।

    Latest News

    संघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    फरवरी से लागू होनी है सिगरेट की बढ़ी कीमत, दुकानदारों ने पहले ही शुरू की मनमानी वसूली

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफा, नए सफर की तैयारी

    रियल एस्टेट सेक्टर में पैसा ही पैसा, निजी इक्विटी निवेश 60 हजार करोड़ पार

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    अलीराजपुर जिले को मिली दो नि:शुल्क शव वाहन सेवाएं: कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सौंपीं चाबियां

    अलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर जिले को गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के…

    अलीराजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्षो की सूची जारी: बघेल पुनः मनोनीत किए गए मण्डल अध्यक्ष

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    महिला सशक्तिकरण: अपने प्रति हो रही हिंसा का प्रतिरोध करें ताकि लोग उत्पीड़न न कर सकें – प्राचार्य डॉ. ममता चंद्रशेखर

    जीएसीसी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आत्मरक्षा के गुर सिखाए व…

    मध्यप्रदेश के महू में बड़ा हादसा 5 की मौत: पोकलेन से निकाले जा रहे शव

    निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से हुआ हादसा इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर समीप महू…

    भाभरा क्षेत्र में मिशन D3 दहेज, दारू और डीजे नियंत्रण पर होगी विशाल बैठक, जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

    बरझर सहित आसपास के कई गांवो मे लगातार ग्राम पटेल, तड़वी, सरपंच से मिलकर रुपरेखा…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    MG Windsor Ev एमजी मोटर्स का दावा: यह देश की पहली सीयूवी इलेक्ट्रिक कार विंडसर लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख

    मिशन D-3 : सहमति अनुसार अब एक से अधिक डीजे पर कार्यवाही करेगा प्रशासन – तहसीलदार

    नानपुर थाने में पदस्थ एएसआई राठौर का निधन

    खुशियों का त्यौहार: ईद-उल-फ़ित्र उत्साह और उमंग के साथ मनाया

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.