बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत ग्राम बड़ी खट्टाली में बुधवार को बहुविभागीय शिविर का आयोजन किया गया। लेकिन आवश्यक सेवाओं की अनुपलब्धता और तकनीकी समस्याओं के चलते ग्रामीणों को निराशा का सामना करना पड़ा। वही कुछ सफलताएं भी दर्ज हुईं। पंचायत स्तर पर पेंशन के 10 आवेदन लिए गए और 23 समग्र ई-केवाईसी पूर्ण की गईं। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को हुई परेशानी – शिविर में समग्र ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, पशुपालन, कृषि, राशन कार्ड, पेंशन, व अन्य कई विभाग सक्रिय रहे। लेकिन आधार सेवा के संचालन में गंभीर खामियां देखी गईं। सर्वर ठप होने और ऑपरेटर…
Author: Vishal Chouhan
खट्टाली, अलीराजपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी खट्टाली मंडल द्वारा पंचायत भवन में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने सभा को संबोधित किया। सभा में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने हर वर्ग के कल्याण और देश के समग्र विकास के लिए ठोस कार्य किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान…
Khattali News अलीराजपुर। चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। समाज के युवा मंडल, महिला मंडल, युवती मंडल एवं समस्त समाजजनों ने इस पावन अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की। महेश नवमी: सेवा, त्याग और सदाचार का प्रतीक महेश नवमी, भगवान शिव की कृपा से उत्पन्न माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति का स्मरण दिवस है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान शिव के आशीर्वाद से माहेश्वरी समाज का जन्म…
Madhyapradesh News : खंडवा जिले के कालंका गांव के होनहार लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर संतोष गुर्जर ने क्रिकेट की दुनिया में एक नई उपलब्धि हासिल की है। संतोष का चयन T20 क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 4वीं इंडो-नेपाल T20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के लिए मध्य प्रदेश (स्कोड A टीम) में हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक नेपाल के पोखरा में आयोजित होगा। जिसमें भारत और नेपाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। संतोष गुर्जर का सफर : बैंक की नौकरी के साथ क्रिकेट में मेहनत का नतीजा संतोष गुर्जर वर्तमान में…
Alirajpur News : आदिवासी बाहुल्य जिला अलीराजपुर शिक्षा के क्षेत्र में देश के सर्वाधिक पिछड़े जिलों में शुमार है। यहां की शैक्षणिक बदहाली के पीछे सबसे बड़ा कारण जर्जर और भवनविहीन स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र हैं, जिनमें से कई किराए के मकानों या झोपड़ियों में संचालित हो रहे हैं। आगामी मानसून और नए शिक्षा सत्र को ध्यान में रखते हुए जिलेभर की बदहाल स्कूल-आंगनवाड़ियों की मरम्मत की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा व उनके सहयोगियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों की करीब 100 से अधिक स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की…
अलीराजपुर। जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ी खट्टाली में विकास कार्यों की नई पहल के अंतर्गत भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन और मुक्तिधाम के रिटर्निंग वॉल के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नागरसिंह चौहान और जोबट विधायक सेना पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। 26.72 लाख की लागत से बनेगा भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन सरकार द्वारा स्वीकृत योजना के अंतर्गत 26.72 लाख रुपये की लागत से भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। यह भवन मैदान पर स्थित पुराने प्राथमिक विद्यालय के स्थान पर बनाया जाएगा। मुक्तिधाम रिटर्निंग वॉल निर्माण…
इंदौर। सुमन फाउंडेशन के शैक्षणिक अभियान के तहत संचालित शिखर एकेडमी, इंदौर ने वर्ष 2025-26 में ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के 85 बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल स्कूल और कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश दिलाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम और देवास जैसे शिक्षा से वंचित क्षेत्रों के बच्चों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। इस उपलब्धि के पीछे हैं भूपेंद्र बामनिया और अनिल रावत जैसे समर्पित शिक्षक, जो शिक्षा को बदलाव का माध्यम मानते हैं। शिखर एकेडमी बच्चों को ऑनलाइन-ऑफलाइन कोचिंग के माध्यम से न…
अलीराजपुर। जिस चीनी (चायना) मांझे को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा है, उसी खतरनाक डोर ने एक मासूम पक्षी की जान पर बन आई। अलीराजपुर जिला मुख्यालय में एक उल्लू पतंग की डोर में बुरी तरह फंस गया था। धारदार डोर से उसके पंख कट गए और वह घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पशु विभाग के अधिकारी शिव प्रताप चौहान, डॉ. बैरवा और डॉ. पूजा सोलंकी मौके पर पहुंचे और घायल उल्लू को राहत दी। डोर को सावधानीपूर्वक काटा गया, फिर मरहम पट्टी कर उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया। घटना स्थल पर सामाजिक…
इंदौर। आर्मी पब्लिक स्कूल, महू में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में राष्ट्रीय स्तर के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने शिक्षकों को साइबर खतरों और छात्रों को इनसे सुरक्षित रखने के सरल उपायों पर जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्या सुश्री गार्गी विद्यार्थी एवं उप प्राचार्य श्री एस.के. चौधरी ने प्रो. रावल का स्वागत किया। इस सत्र में लगभग 100 शिक्षकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 के अंतर्गत विभिन्न…
अलीराजपुर, MP Regional News। अलीराजपुर निवासी एक परिवार की उम्मीद तब जागी जब मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों से कैंसर पीड़ित महिला शारदा राठौड़ के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। शारदा राठौड़, जो एडवांस स्टेज के ओवरी कैंसर से पीड़ित थीं, का इलाज इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक हुआ। उनके पति मुकेश राठौड़, जो एक किराना व्यापारी हैं, ने बताया कि उन्होंने परिवार की सारी जमा पूंजी इलाज में लगा दी थी, लेकिन सर्जरी के लिए उन्हें सहायता की जरूरत थी। इस संकट की घड़ी में…
अलीराजपुर। ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली, तहसील जोबट की आदिवासी महिलाएं गर्मी की तपिश में भी सब्ज़ी बेचकर अपनी आजीविका चला रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इनसे प्रतिदिन ₹20 की ‘बाजार बैठकी फीस’ वसूली जा रही है। इसके बावजूद आज तक उन्हें न तो पंचायत की ओर से बैठने की समुचित व्यवस्था मिली है और न ही छाया, पीने का पानी या सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। आदिवासी ग्रामीण महिलाएं बताती हैं कि वे पंचायत को नियमित रूप से टैक्स भी देती हैं, फिर भी खुले आसमान के नीचे, तपती धूप में सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेचना…
अलीराजपुर। खेती में पारंपरिक पद्धति से सिंचाई करने पर खेतों में मिट्टी के कटाव और अत्यधिक पानी के उपयोग जैसी समस्याएँ सामने आती थीं, जिससे खरपतवार की भी अधिकता होती थी। यह जानकारी ग्राम कंदा, तहसील जोबट के कृषक सुंदर सिंह सेमलिया ने दी। सेमलिया ने बताया कि वे पहले पारंपरिक तरीके से खेती करते थे। आधुनिक कृषि तकनीकों से जल संरक्षण कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु उन्होंने कृषि विभाग जोबट से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जिला स्तर पर भी सलाह ली, जहाँ उन्हें उत्तम बीज चयन, खाद और दवाइयों के सही उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन…
