अलीराजपुर। जिले में सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पर सख्ती करते हुए कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के तहत सम्पूर्ण अलीराजपुर जिले में प्रभावशील रहेगा और आगामी दो माह तक लागू रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में संकेत किया गया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, फेसबुक, एक्स आदि के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने वाले संदेश, चित्र, वीडियो एवं ऑडियो प्रसारित कर सकते हैं। ऐसी…
Author: Vijay Malvi
अलीराजपुर। ग्राम बड़ी खट्टाली मे महावीर जयंती काफी उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। महावीर जयंती का एक जुलुस जैन मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर पुरे गांव मे निकाला गया। उक्त जुलुस मे जैन समाज के अतिरिक्त माहेश्वरी समाज, ब्रह्माण्ड समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी सभागिता की। महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज के वीभीन्न परिवारो द्वारा घर घर चावल एवं श्रीफल से भगवान् की गवली की एवं जगह जगह त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की नारो से वातावरण मानो गूंज रहा था। उक्त जुलुस मे जैन समाज के समरथमल मेहता, रमेश मेहता, मुकेश मेहता, अनिल मेहता,…
बड़ी खट्टाली का मामला, ग्रामीण बोले- बैंक मैनेजर अक्सर शाखा में नहीं रहते, उनके साइन के बगैर नहीं निकलते हैं रुपए विजय मालवी, अलीराजपुर। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के मैनेजर की कार्यप्रणाली से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बैंक मैनजर नहीं रहते हैं इस कारण ग्रामीणों के रुपए नहीं निकाल पाते। मैनेजर की शिकायत करने के बावजूद उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आए दिन इसी तरह की परेशानी से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी। शाम 6 बजे बाद मैनेजर पहुंचे और ग्रामीणों…
विजय मालवी, अलीराजपुर। होली पर्व के अंतर्गत आने वाले धुलेंडी के करीब पांच दिन बाद रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार रंगपंचमी बुधवार को बड़ी धूमधाम से खट्टाली में मनाई गई। रंगपंचमी को लेकर फ़ाग यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं व साथ ही ग्राम के शोकाकुल परिवारों को घर पंहुचकर सामूहिक रूप से रंग डालकर शोक दूर किया। जिसके बाद बड़ी धूमधाम से गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया व एक दूसरे को होली की शुभकामनायें दी। रंगपंचमी के दिन कुछ ऐसा ही उत्साह खट्टाली में नजर आया। लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर भांग युक्त ठंडाई का…
यह फाग यात्रा विगत 25 वर्षों से निकली जा रही है विजय मालवी, अलीराजपुर। चारभुजा धाम खट्टाली से श्री हरि सत्संग समिति के तत्वावधान में 50 भक्तों का जत्था रात्रि में होलिका दहन के पश्चात श्री चारभुजा धाम गढ़बोर राजस्थान की ओर प्रस्थान किया। चारभुजा धाम की इस फाग यात्रा को लेकर भक्तों में अत्यंत उत्साह और आनंद देखा गया। यात्रा धूलेडी के दिन श्री पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर पहुंचेगी। वहां रंग और गुलाल से मंदसौर के भक्तों के साथ फाग उत्सव मनाया जाएगा। उसके बाद यात्रा सांवरिया सेठ (मंडफिया) पहुंचेगी यहां भी रंग और गुलाल और भजनों के साथ धूलेडी…
सांस्कृतिक विरासत और समरसता का उत्सव… झाबुआ में भगोरिया उत्सव में जनजातीय संस्कृति के रंग में रंगकर आनंदित और अभिभूत हूं। भगोरिया, जनजातीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक है, जहां रंग-बिरंगे परिधान, ढोल-मांदल की मधुर थाप और पारंपरिक नृत्यों के साथ सामूहिक उत्साह हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज झाबुआ में आयोजित भगोरिया हाट/मेला एवं भील महासम्मेलन में सहभागिता की। इस दौरान आदिवासी पारंपरिक वैषभूषा धारणकर खुली जीप में दिलीप क्लब से बस स्टैंड स्थित सभा स्थल तक पहंचे। इस दौरान खुली जीप में उनके साथ कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, पूर्व सांसद गुमानसिंह…
मिशन डी-3 महापंचायत में धर्मातरण पर तीखी प्रतिक्रिया दी अलीराजपुर। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटोगे त कटोगे और एक रहोगे तो सेफ रहोगे वाले बयान को दोहराते हुए आदिवासी समाज को एक रहने का संदेश दिया। दरअसल आदिवासी समाज द्वार जिला स्तर पर मिशन डी-3 के तहत एक महापंचायत हुई। महापंचायत के मंच पर कैबिनेट मंत्री ने जिले में हो रहे धर्मातरण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आदिवासी समाज को धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट रहने की सलाह दी। मंत्री ने मंच से अपने भाषण में यूपी के सीएम योग आदित्यनाथ का जिक्र करते…
अलीराजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया अलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06 मार्च 2025 की शाम को राजवाड़ा परिसर, अलीराजपुर में कुछ युवकों द्वारा राह चलती लड़कियों के साथ अभद्रता और छेड़खानी की गई। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। स्कूटी पर सवार युवकों ने राह चलती लड़कियों के साथ छेड़खानी की और उन पर वस्तुएँ फेंकी। पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे अन्य युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सोशल…
झोपड़ी वाले विधायक बने सिंघम, शराब तस्कर को पकड़ने में हुवे सक्रिय रतलाम। जिले के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने खुद अवैध शराब की पेटियों से भरी गाड़ी को रोक लिया है। जिसकी जानकारी विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सरवन थाना क्षेत्र के बड़ी खुर्द गाँव में सितला माता मंदिर के पास अवैद्य शराब से भरी गाड़ी रोककर पुलिस को सूचना दे दी है! पुलिस के आने तक गाड़ी के पास सड़क किनारे बैठा हूँ। आपको बतादे कि कुछ दिन पहले रावटी थाना अंतर्गत विधायक की सूचना मिलने पर। वाहन में 15 पेटी अवैध शराब जब्त…
पक्षियों के लिए रोज करें दाना-पानी की व्यवस्था इनकी चहक से मिलेगी खुशियां और सुकून विजय मालवी, अलीराजपुर। शहर के परिंदों को दाना-पानी मिल सके, इसलिए बोहरा समाज ने अनूठी पहल की है। 53 वे धर्मगुरु आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला (TUS) के पर्यावरण के प्रति जन-जागरुकता फैलाने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने व गौरैया (चिड़िया) व अन्य पक्षियों के भोजन व पानी की आसानी से व्यवस्था हो इसके लिए बोहरा समाज की संस्था बुरहानी फाउंडेशन के दिशा निर्देशों के अनुसार बोहरा समाज अलीराजपुर की संस्था तोलोबा उल कुल्लियातुल मुमेनून अलीराजपुर ने सैयदना साहब के संदेश को जन -जन तक…
इंदौर। मंगलवार सुबह बाणगंगा थाने में पदस्थ एसआई तारेश्वर इक्का अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान थार वाहन में 4 लोग शराब पीते हुए मिले। उन्हें एसआई ने रोका तो नशे में विवाद करने लगे। आरोपियों ने उनका बैज और वायरलेस सेट भी छीन लिया। इसके बाद काफी देर तक वे मारपीट करते रहे। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुवे जिसके बाद पुलिस ने विकास और उसके साथी रवि को हिरासत में लिया। इसमें एक जेल प्रहरी भी शामिल है। जिनका इलाके में जुलूस भी निकाला गया, जहां वे हाथ-पैर टूटी हालत में लंगड़ाते हुए नजर आए। एडीशनल…
विषय विशेषज्ञों ने स्कूली विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन दिया विजय मालवी, अलीराजपुर। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खट्टाली मैं स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल कन्या बड़ी खट्टाली एवं शासकीय हाई स्कूल बड़ी हीरापुर के छात्र छात्रा भी शामिल हुए। आयोजन में विद्यार्थियों को हाईस्कूल परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात किस क्षेत्र में अपना करियर कैसे बनाएं विषय पर विशेषज्ञो के द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करने चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर बृजेश देवड़ा,…
