इंदौर। मंगलवार सुबह बाणगंगा थाने में पदस्थ एसआई तारेश्वर इक्का अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान थार वाहन में 4 लोग शराब पीते हुए मिले। उन्हें एसआई ने रोका तो नशे में विवाद करने लगे। आरोपियों ने उनका बैज और वायरलेस सेट भी छीन लिया। इसके बाद काफी देर तक वे मारपीट करते रहे। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुवे जिसके बाद पुलिस ने विकास और उसके साथी रवि को हिरासत में लिया। इसमें एक जेल प्रहरी भी शामिल है। जिनका इलाके में जुलूस भी निकाला गया, जहां वे हाथ-पैर टूटी हालत में लंगड़ाते हुए नजर आए। एडीशनल…
Author: Vijay Malvi
विषय विशेषज्ञों ने स्कूली विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन दिया विजय मालवी, अलीराजपुर। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खट्टाली मैं स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल कन्या बड़ी खट्टाली एवं शासकीय हाई स्कूल बड़ी हीरापुर के छात्र छात्रा भी शामिल हुए। आयोजन में विद्यार्थियों को हाईस्कूल परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात किस क्षेत्र में अपना करियर कैसे बनाएं विषय पर विशेषज्ञो के द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करने चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर बृजेश देवड़ा,…
खट्टाली, अलीराजपुर। अयोध्या मे भगवान श्री राम लला की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को पौष शुक्ल द्वादशी (हिंदी कैलेंडर) के अनुसार एक़ वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को खट्टाली के श्रद्धालुओं ने नगर में प्रातः 6 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। ढोल नगाड़ों के साथ प्रभात फेरी श्री चारभुजानाथ मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने श्री राम के जय घोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्री राम के भजनों पर कोई नृत्य कर रहा था, कोई मंगलगान, हर कोई भावविभोर था। कड़ाके की ठंड में भी…
अलीराजपुर। विजय मालवी। ग्राम बड़ी खट्टाली भाजपा मण्डल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप मे धूम धाम से भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा एवं ग्रामीणों द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इंदरसिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रारम्भ मे जिला पंचायत के पूर्व सदस्य श्री इंदरसिंह चौहान ने अटल जी के चित्र पर पुष्प हार एवं फूलो से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए इंदरसिंह चौहान ने कहा की आज प्रधानमंत्री सडक अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। चौहान ने…
आपत्तिजनक संदेश, चित्रों व वीडियो एवं ऑडियो मैसेज/सूचनाओं के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी- कलेक्टर डाॅ अभय अरविंद बेडेकर अलीराजपुर। विजय मालवी। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले में असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया साईटस जैसे वाट्सअप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, फेसबुक, एक्स आदि के माध्यम से सामाजिक ताने-बाने को तोडने एवं विभिन्न समुदायों के मध्य संघर्ष एवं वैमनस्यता की स्थिति निर्मित करने हेतु तरह-तरह के आपत्तिजनक संदेश, चित्रों व वीडियो एवं ऑडियो मैसेज/सूचनाओं को प्रकाशित किया जा सकता है। असामाजिक तत्वों…
अलीराजपुर। विजय मालवी। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के प्रेरणा से जिले में कल 23 नवम्बर 2024 को मेगा हेल्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उदयगढ़ किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के कोई भी निवासी अपना स्वास्थ्य से संबंधित उपचार एवं जांच निशुल्क करवा पाएंगे। साथ ही जांच के पश्चात निशुल्क दवाइयों का वितरण भी बडे स्तर पर किया जाएगा। इस मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य निशुल्क जांच कर उपचार प्रदान कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। साथ ही इस शिविर…
जोबट, अलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि दिनांक 07.11.2024 को चार अज्ञात बदमाशों के द्वारा किला जोबट उण्डारी रोड पर दो व्यापारियों से क्रमश 33100/-रूपये एवं दूसरे से 35000/-रूपये लूटकर भाग गये थे। दोनों घटनाओं की सूचना पर थाना जोबट में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक- 494/24 एवं 495/2024, धारा 309(6),309(4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जोबट थाना क्षैत्रान्तर्गत दो व्यापारियों के साथ हुई घटना पर से पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के द्वारा दिनदहाडे अज्ञात आरोपियों के द्वारा राहजनी की घटना कारित करने व घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये अज्ञात आरोपियों…
आपरेशन प्रहार के तहत अलग अलग जगहो पर अलीराजपुर पुलिस ने सुबह-सुबह दी दबिश अलीराजपुर। विजय मालवी। जिले की कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए बडी मात्रा मे नशीले पदार्थ पर कार्यवाही की है। अलग-अलग जगहो पर सुबह-सुबह दबिश देकर बडी मात्रा मे गांजे को जप्त किया। आपको बतादे की अलीराजपुर नगर मे पिछले कई सालो से नशे का कारोबार फल फुल रहा था। आज अल सुबह अलीराजपुर पुलिस ने एक साथ मिलकर इस बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अभी पुलिस की कार्रवाई जारी है कितनी मात्रा मे पुलिस ने नशीले पदार्थ पर कार्यवाही की…
अलीराजपुर। विजय मालवी। ग्राम बड़ी खट्टाली मे भाजपा की मण्डल स्तरीय कार्य शाला मोंटू शाह, गिरिराज मोदी एवं मण्डल स्तरीय कार्य शाला के प्रभारी नीलेश जैन की उपस्तिथि मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा की विभिन्न गतिविधियों एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की खुल कर बैठक मे समीक्षा की गई। इस अवसर पर नीलेश जैन ने खुल कर भाजपा की रीती नीतियो की प्रशंशा की एवं हर मददान केंद्र पर सदस्य बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सम्भोधित करते हूए मोंटू शाह ने कहा की प्रत्येक मण्डल मे हर बूथ से तीन सक्रिय सदस्य…
व्यापारी द्वारा 21 लाख का लेन देन करने की बात सामने आई है सेंधवा, मध्यप्रदेश। सेंधवा निवासी व्यापारी द्वारा दुबई में रहने वाली खरगोन की एक एनआरआई महिला की बंद फर्म का खाता खुलवाकर लाखो का लेन देन कर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। व्यापारी अनंत तायल ने महिला की बंद फर्म का खाता खोलकर लाखों रुपए का लेनदेन किया गया। इस मामले में सेंधवा के यूको बैंक के प्रबंधक सहित कुल 4 आरोपियों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। खरगोन के कोतवाली टीआई बनवारी मंडलोई ने बताया कि महिला ने पुलिस से शिकायत की…
अच्छी खबर, यात्रियों को मिलेगी राहत…. विजय मालवी। राज्य सरकार पुनः प्रदेश में सड़क परिवहन सेवा शुरू करने जा रही है। प्रयोग के तौर पर इसे उज्जैन जिले में प्रारंभ किया जायेगा। साथ ही आदिवासी बहुल जिलों के अलावा अन्य प्रांतों के लिए अंतरराज्यीय बसें चलाने की भी शासन की मंशा है। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पिछले दिनों इस मुद्दे को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए प्रयोग के तौर पर यहाँ लोक परिवहन सुविधा प्रारंभ करने…
उपार्जन अवधि दिनांक 25.10.2024 से 31.12.2024 तक कि अवधि में किया जायेंगा अलीराजपुर। विजय मालवी। क्लेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल के अनुसार खरीफ सीजन 2024-25 (विपणन वर्ष 2024-25) में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन नीति प्राप्त हुई है। जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिये औसत अच्छी गुणवत्ता (FAQ) सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। जिसके लिये उपार्जन अवधि दिनांक 25.10.2024 से 31.12.2024 तक कि अवधि में किया जायेंगा। उक्त संबंध में जिले में सोयाबिन केन्द्र हेतु 03 उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये जाते…
