Author: Vijay Malvi

पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले दो दशकों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहा हु। पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा। पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान है। पिछले दो दशकों से लगातार मध्य प्रदेश के तमाम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव प्राप्त हुआ है।

विजय मालवी, बड़ी खट्टाली | जिला कलेक्टर नीतू माथूर एवं जिला खाद्य एवं औषधि निरीक्षक (संयुक्त कलेक्टर) मनोज गरवाल के निर्देश पर मंगलवार दोपहर बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश गाडरिया द्वारा ग्राम बड़ी खट्टाली के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किराना दुकानों, सब्जी विक्रेताओं एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप व्यवसाय करने तथा केवल गुणवत्ता युक्त व शुद्ध खाद्य सामग्री का ही विक्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त…

Read More

आलीराजपुर। ग्राम बड़ी खट्टाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ की भारी कमी के चलते ग्रामीणों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। अस्पताल में न ड्रेसर है, न लेब टेक्नीशियन और न ही फार्मेसिस्ट की तैनाती है। स्टाफ के अभाव में हालात इतने खराब हैं कि स्वयं चिकित्सकों को ही मरीजों की पट्टी एवं ड्रेसिंग करनी पड़ रही है, वहीं महिला चिकित्सक को बिना सहयोगी स्टाफ के प्रसव कराना पड़ रहा है। चार स्वीकृत नर्स पदों में से मात्र दो नर्स ही कार्यरत हैं। स्थिति को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर, उपसरपंच शुभम मेहता…

Read More

अलीराजपुर। अलीराजपुर विधायक एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से शासन ने जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। मंत्री चौहान ने बताया कि ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान वचन दिया गया था, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से पूरा किया जा रहा है। स्वीकृत सड़कों में थोड़सिंधी से इस्डू तक 8.9 किमी लंबी सड़क 1548.54 लाख की लागत से बनेगी, बिचौली हाथापाई फलिया से ककड़वाल सिलौटा मार्ग 6.70 किमी लंबाई का होगा जिसकी लागत 1020.59…

Read More

अलीराजपुर। ग्राम बड़ी खट्टाली में डोल ग्यारस पर्व के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत निकाले गए लक्की ड्रा के भाग्यशालियों को सम्मानित किया गया और हरि सत्संग समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में आयोजित शताब्दी समारोह के दौरान लगभग 800 कूपनों के माध्यम से श्रद्धालुओं से सहयोग राशि प्राप्त की गई थी। इन कूपनों में से ड्रा द्वारा चयनित 13 भाग्यशाली परिवारों को इस वर्ष 2025 के डोल ग्यारस पर्व पर भगवान चारभुजा नाथ की तस्वीर भेंट कर…

Read More

अलीराजपुर। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा ग्राम बड़ी खट्टाली में 26 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बनाए जा रहे अंबेडकर सामुदायिक भवन का घटिया निर्माण अब विधायक की नजरों में भी आ गया है। बुधवार दोपहर को जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अचानक स्थल पर पहुँचकर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण में रेत अधिक और सीमेंट कम उपयोग हो रहा है, जबकि परिसर में बनाया गया होज पहले ही दो बार धँस चुका है। विधायक की सख्ती विधायक पटेल ने मौके पर मौजूद सरपंच चैनसिंह डावर के साथ कार्य की…

Read More

अलीराजपुर। आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले डोल ग्यारस पर्व को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता के साथ-साथ ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली भी पूरी तरह से जुट गई है। सरपंच चैनसिंह डावर के नेतृत्व में पंचायत टीम द्वारा पूरे ग्राम में सफाई अभियान और विद्युत व्यवस्था सुधार के कार्य किए जा रहे हैं। सरपंच डावर ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि गाँव पूरी तरह स्वच्छ हो, विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चले और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न रहे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद पंचायत की पूरी टीम दिन-रात काम कर रही है…

Read More

अलीराजपुर। शनिवार 30 अगस्त को एमपी रीजनल न्यूज़ में प्रकाशित समाचार “पीएमश्री स्कूल की हकीकत: खुले में बन रहा मिड-डे मील, बरामदे में बैठकर खाना खा रहे नौनिहाल” का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। समाचार प्रकाशित होने के बाद उसी दिन दोपहर को ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों की टीम स्कूल पहुँच गई। शनिवार को ही तहसीलदार सुनील राणा, बीईओ प्रताप डावर और बीआरसी प्रवीण प्रजापत ग्राम खट्टाली स्थित पीएमश्री स्कूल पहुँचे और मौके पर जाकर हालात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए गए। खुले में बनता था खाना, बरामदे में…

Read More

अलीराजपुर। आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले डोल ग्यारस पर्व को लेकर आज प्रभारी पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे बड़ी खट्टाली पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री चारभुजा नाथ जी के दर्शन किए और पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। एसपी विरदे ने हथनी नदी तट, मंदिर परिसर एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति और पंचायत के सहयोग से सभी तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण…

Read More

अलीराजपुर। जिले के ग्राम खट्टाली स्थित पीएमश्री स्कूल की हालत बच्चों की सेहत और शिक्षा दोनों के लिए खतरा बन चुकी है। नर्सरी से लेकर आठवीं तक पढ़ने वाले 324 विद्यार्थी यहां अध्ययनरत हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित इस स्कूल में न तो बच्चों के लिए भोजन बनाने की सुरक्षित जगह है और न ही बैठकर खाने की व्यवस्था।  खुले में बन रहा खाना, बरामदे में खाते बच्चे: विद्यालय परिसर में मिड-डे मील खुले स्थान पर ही पकाया जा रहा है। बरामदे में बच्चे जमीन पर बैठकर भोजन…

Read More

अलीराजपुर। गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह ने जोबट एसडीएम अर्थ जैन तथा जनपद पंचायत जोबट के सीईओ पवन शाह सहित अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। सबसे पहले दल ने मुक्तिधाम परिसर में 10 लाख की लागत से बने सभा कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान सरपंच चेनसिंह डावर एवं पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता से कार्य संबंधी जानकारी ली गई। इसके बाद ग्रामीण यंत्री सेवा द्वारा बनाए जा रहे 83 लाख की लागत के रिटेनिंग वॉल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कार्य को शीघ्र…

Read More

अलीराजपुर। जिले में गरीब व अशिक्षित मजदूरों के साथ आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला जोबट विकासखंड के ग्राम डाबड़ी का है, जहां निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल में कार्यरत मजदूरों को कई माह से मेहनताना नहीं मिला। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार मजदूरी की पूरी राशि लेकर फरार हो गया। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि छत भरने तक का काम पूरा होते ही मजदूरी का पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन बीच-बीच में केवल 200-500 रुपये की किस्तें दी गईं और बाकी रकम का भुगतान टालते रहे। जब मजदूर…

Read More

अलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में हार्ट सर्जरी के लिए इलाज चल रहा है। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान स्वयं मुंबई पहुंचे और अस्पताल जाकर उन्होंने किशोर शाह से मुलाकात की। बताया गया कि मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को किशोर शाह की स्थिति से अवगत कराया, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने शाह के इलाज हेतु 5 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता…

Read More