अलीराजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलीराजपुर में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत छात्राओं के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विद्यालय की छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे आत्मीय संवाद स्थापित किया। कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने छात्राओं से परिचय प्राप्त किया तथा शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रखर सिंह, अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अश्विन कुमार,…
Author: Mp Regional News
जिला मुख्यालय के खेल परिसर में आयोजित समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। अलीराजपुर। जिला मुख्यालय अलीराजपुर के खेल परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, जोबट विधायक सेना महेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत, पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे, कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर, संयुक्त कलेक्टर प्रियांशी…
अलीराजपुर। कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर के निर्देश पर जोबट अनुभाग के अंतर्गत संचालित सभी पेट्रोल पंपों की संयुक्त जांच की गई। अनुविभागीय अधिकारी अर्थ जैन ने बताया कि जांच दल में नापतौल, खाद्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। जांच के दौरान माँ दया पेट्रोलियम, कलेश पेट्रोलियम, डावर पेट्रोलियम, आर.पी. पंप तथा खट्टाली स्थित छोगाला सरकार पेट्रोल पंप की जांच की गई। भूमिगत टैंकों में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई, किंतु आर.पी. पंप और छोगाला सरकार पंप खट्टाली पर पेट्रोल-डीजल नापतौल में कमी पाई जाने पर नापतौल विभाग ने तत्काल नोटिस जारी किया। अन्य पेट्रोल पंपों…
अलीराजपुर। ग्राम बड़ी खट्टाली स्थित श्री सकल पंच क्षत्रिय राठौड़ समाज भवन में राष्ट्रीय वीर दुर्गादास जी राठौड़ की 387वीं जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे स्वल्पाहार के बाद शोभायात्रा समाज भवन से ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। समाज की महिलाएं, पुरुष व बच्चे एक समान ड्रेस कोड में शामिल हुए। बालिकाओं ने साफा बांधकर नृत्य प्रस्तुत किया। जगह-जगह समाजजनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पूरे ग्राम में देशभक्ति गीत गूंजते रहे। समाज भवन में आयोजित मुख्य समारोह में अपने संबोधन में मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय संत शिरोमणि वीर दुर्गादास…
अलीराजपुर। पंचायत उन्नति सूचकांक PAI 1.0 (2022-23) के विमोचन एवं प्रचार-प्रसार के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने की, और मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह ने सूचकांक की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया पंचायत उन्नति सूचकांक PAI 1.0 स्थानीय समुदायों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करता है। यह 9 प्रमुख विषयों के आधार पर पंचायतों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। इन विषयों को सतत विकास लक्ष्यों के…
अलीराजपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर ग्राम फाटा वास्कल में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक टंट्या मामा चौराहे पर संपन्न हुई, जिसमें 9 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 9 अगस्त की सुबह जननायक टंट्या मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा, जिसके पश्चात स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होंगी। कार्यक्रम के तहत वाहन रैली नानपुर होते हुए अलीराजपुर जिला मुख्यालय पहुँचेगी। जिला कोर कमेटी प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा ने जानकारी दी कि मुख्य जिला…
विजय मालवी, विशाल चौहान। अलीराजपुर। जहाँ सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की बात करती है। वहीं ज़मीनी सच्चाई इससे उलट है। करोड़ों की लागत से बने आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ी खट्टाली में रात में डॉक्टर मौजूद नहीं रहते। अस्पताल में तीन चिकित्सक पदस्थ है। फिर भी रात को इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को सिर्फ एक स्टाफ नर्स के भरोसे छोड़ दिया जाता है। जो किसी भी आपात स्थिति में उचित इलाज या परामर्श देने की स्थिति में नहीं होती। ताजा मामला कल रात का है जब खट्टाली निवासी नदीम खत्री अपने भांजे को लेकर रात 9 बजे…
अलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर जिले को गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए दो नि:शुल्क शव वाहन प्रदान किए गए हैं। इस संवेदनशील योजना के तहत आमजन को अंतिम यात्रा में आर्थिक सहायता मिलेगी। आज इन शव वाहनों की चाबियां कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा वाहन चालकों को सौंपी गईं। इस अवसर पर मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह योजना राज्य सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है। इससे निर्धन वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और अंतिम संस्कार की व्यवस्था में मदद मिलेगी। यह सेवा जिले में तत्काल प्रभाव से…
अलीराजपुर। कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने जिले में खाद की उपलब्धता व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खाद विक्रेताओं और शासकीय सोसायटियों की सघन जांच करें। इसी क्रम में एसडीएम श्री तपीस पांडे द्वारा बोरखड़ सोसायटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सोसायटी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि पात्रता अनुसार सभी किसानों को उचित मात्रा में खाद वितरण किया जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, लेकिन किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या…
झाबुआ। जिले में अवैध खनिज परिवहन की शिकायतों को नजरअंदाज करना अब अधिकारियों पर भारी पड़ने लगा है। बीते 28 जुलाई को कलेक्टर नेहा मीना के वाहन को एक तेज रफ्तार डंपर द्वारा टक्कर मारने की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है। संबंधित डंपर (एमपी 13 एच 1089), जो कथित रेत माफिया शांतिलाल बसेर का है, उसका परमिट और फिटनेस रद्द कर दिया गया है। वहीं चालक रामसिंह का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। खनिज अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी – घटना के बाद खनिज विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। जिले में…
Jawahar Navodaya Vidyalaya JNV Admission: अलीराजपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, अलीराजपुर में कक्षा 11वीं (सत्र 2025-26) में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए अलीराजपुर जिले के योग्य विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वे छात्र जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं में ए ग्रेड (60% या उससे अधिक अंक) प्राप्त किए हैं, वे आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन के लिए छात्र की जन्मतिथि 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होना अनिवार्य है। विज्ञान स्ट्रीम के इच्छुक विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में कम से कम 60% अंक तथा गणित विषय लेने वालों को गणित में भी 60%…
Latest Petrol Pump News Indore – Petrol will not be available without helmet in Indore: New rule implemented from August 1, order issued इंदौर। सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब 1 अगस्त 2025 से इंदौर शहर में कोई भी दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं ले सकेगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि पेट्रोल पंप संचालकों को यह नियम अनिवार्य रूप से लागू करना होगा। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश…
