विजय मालवी, विशाल चौहान, आलीराजपुर। बड़ी खट्टाली में नवनिर्मित बालक आदिवासी छात्रावास का रविवार को विधि-विधान से गायत्री हवन एवं पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई और छात्रावास के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शुभारंभ के पश्चात छात्रावास को विद्यार्थियों के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया गया। इस वर्ष कक्षा 9वीं और 10वीं के करीब 50 छात्र छात्रावास में पंजीकृत हुए हैं, जो यहां रहकर नियमित रूप से अध्ययन कर सकेंगे। छात्रावास के निर्माण से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इससे पहले छात्रावास…
Author: Mp Regional News
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को आकाशवाणी उज्जैन केंद्र का लोकार्पण किया। यह प्रदेश का 20वां आकाशवाणी केंद्र है, जहां से रोजाना सुबह 5:55 से रात 11 बजे तक प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन से शुरू होने वाला प्रसारण आकाशवाणी के इतिहास में नई इबारत लिखेगा और सिंहस्थ-2028 की गरिमा व महिमा देश-विदेश तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल. मुरुगन मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उज्जैन केंद्र युवाओं के रोजगार, प्रसारण कौशल प्रशिक्षण तथा मालवा की संस्कृति के संरक्षण में प्रमुख भूमिका निभाएगा। यहां मालवी बोली में समाचार प्रसारण भी किया…
भोपाल। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और पर्यटकों को त्वरित, सुगम व सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर भोपाल से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” की शुरुआत की गई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को उज्जैन से पाँच तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचे। उनका स्वागत खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और मांधाता विधायक नारायण पटेल ने ग्राम कोठी हेलीपैड पर किया। तीर्थयात्रियों ने ओंकारेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शुभारंभ के अवसर पर सांसद पाटिल ने कहा कि यह खंडवा जिले और ओंकारेश्वर के लिए गौरव…
इंदौर। ये शब्द थे राष्ट्रीय सायबर एक्सपर्ट प्रो. गौरव रावल के। अवसर था कस्तूरबा ग्राम रुरल इंस्टीट्यूट, खंडवा रोड इन्दौर में आयोजित सायबर अपराध जागरूकता सत्र का। विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित प्रो. रावल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस डिजिटल वर्ल्ड में जागरूक होकर और सतर्क रहकर ही हम सायबर अपराध से बच सकते हैं। उन्होंने अपने जागरूकता सत्र में छात्राओं को साइबर संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन एवं विभिन्न सहयोगी सरकारी वेबसाइट्स से भी छात्राओं को अवगत करवाया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, गौरव रावल ने बताया कि आधुनिक साइबर अपराधी केवल तकनीकी हैकिंग तक सीमित…
आलीराजपुर। जिले की नई कलेक्टर नीतू माथुर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पत्रकार बंधुओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए चौथा स्तंभ यानी पत्रकारिता का सक्रिय योगदान अत्यंत आवश्यक है। मीडिया की मदद से शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया जा सकता है। कलेक्टर माथुर ने उपस्थित पत्रकारों से अपना परिचय देते हुए बताया कि आगामी समय में शिक्षा, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों में ठोस सुधार लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया मिलकर जिले के सर्वांगीण विकास में…
आलीराजपुर। कलेक्टर नीतू माथुर ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर माथुर ने सिविल सर्जन से अस्पताल के स्टाफ, उपकरणों और आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई, शीतल पेयजल, भोजन की गुणवत्ता और दवाइयों की उपलब्धता की स्थिति देखी। कलेक्टर ने डॉक्टरों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार व्यवस्था के…
बड़ी खट्टाली। आलीराजपुर जिला पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह से ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के सरपंच चेनसिंह डावर एवं पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को अलीराजपुर पदस्थ होने पर पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं बधाई दी। प्रतिनिधियों ने स्थानीय बड़ी खट्टाली पुलिस चौकी पर स्टाफ की कमी की समस्या से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया और बताया कि इस चौकी के अंतर्गत कई गांव आते हैं, लेकिन वर्तमान में स्टाफ की संख्या पर्याप्त नहीं है। जिला पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वर्तमान में जिले…
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसी क्रम में आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर का तबादला कर उन्हें अपर संचालक, पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं नीतू माथुर, जो अब तक अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा पद पर कार्यरत थीं, को नवीन कलेक्टर, जिला आलीराजपुर नियुक्त किया गया है।
बड़ी खट्टाली। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर स्थानीय अंबे माता मंदिर प्रांगण में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सामूहिक कन्या भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिससे मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। मुख्य जजमान के रूप में मोहनलाल मालवी, अजय मालवी और विजय मालवी परिवार ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर कन्याओं का पूजन किया। तत्पश्चात कन्याओं को आदरपूर्वक आसन पर बैठाकर भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। कन्या भोज में खट्टाली क्षेत्र की कन्याओं के साथ-साथ कन्या शाला की छात्राओं ने भी भाग लिया। आयोजन…
आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पत्रकार संघ खट्टाली के महासचिव जयेश मालानी का जन्मदिन सोमवार को सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने खट्टाली स्थित कन्या स्कूल में छात्राओं को पेन, नोटबुक के साथ-साथ चॉकलेट भी वितरित कीं। इस अवसर पर जयेश मालानी ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रसार ही वास्तविक सेवा है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी। स्थानीय कार्यकर्ताओं और साथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशासनिक व राजनीतिक…
आलीराजपुर। जिले के ग्राम मथवाड़ में रविवार को ग्राम पंचायत परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गाँव में शादियों एवं अन्य आयोजनों में शोर-शराबा और नशे पर रोक लगाने के उद्देश्य से D3 नियम (देजा, दारू, डीजे पर नियंत्रण) को सख़्ती से लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में यह तय किया गया कि अब ग्राम मथवाड़ की सीमा में किसी भी शादी या बारात में डीजे का पूरी तरह से इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। परंपरागत संगीत संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शादियों में केवल ढोलिया, मांदल और देशी बैंड का उपयोग किया जाएगा।…
आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर आयोजित की जा रही माँ आराधना यात्रा के तहत रविवार को खट्टाली मंडल की यात्रा श्री चारभुजा मंदिर खट्टाली से प्रारंभ होकर मालवाई माता मंदिर पहुँची। इस यात्रा में 500 से अधिक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों एवं महिलाओं-बच्चियों तक ने आस्था के साथ पैदल यात्रा में भागीदारी निभाई। बारिश बनी आस्था की परीक्षा : मण्डल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने बताया कि यात्रा के दौरान खट्टाली से आलीराजपुर तक रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहा। शीतला माताजी मंदिर में दर्शन के बाद…
