बकरी ने विचित्र बच्चे को दिया जन्म, बकरी ने भी शुरू में तो अजीब शक्ल वाले बच्चे को देखकर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन फिर उसे दुलार करने लगी अलीराजपुर । विजय मालवी । जिले में एक बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले मेमने को जन्म दिया यह चर्चा का विषय बन गया दरअसल बकरी के इस मेमने का सीर इंसान जैसा नजर आ रहा था। वहीं दोनों आंखें भी सामने मिली हुई थी। बकरी ने भी शुरू में तो अजीब शक्ल वाले बच्चे को देखकर प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन फिर उसे दुलार करने लगी। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की…
Author: Mp Regional News
अर्धनारीश्वर स्वरूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार उज्जैन/मध्यप्रदेश । विजय मालवी/विशाल चौहान । विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सावन माह के कृष्ण पक्ष के दूसरे सोमवार रात ढाई बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान शिव को प्रिय सावन महीने में आरती का समय बदलकर 3 बजे कर दिया गया। आज सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। मान्यता है कि श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से तत्काल मुक्ति मिलती है। श्रावण के दूसरे सोमवार…
वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती कौशल्याबाई के मृत्यु उपरांत, परिवार नें नेत्रदान करने की इच्छा जताई विजय मालवी ✍️ अलीराजपुर । गायत्री शक्तिपीठ नेत्र संकलन केंद्र को मिला 110 वा नेत्रदान। चारभुजा धाम खट्टाली की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती कौशल्याबाई स्व. धनराजजी परवाल उम्र 79 वर्ष का देवलोक गमन हुआ। परवाल परिवार चारभुजा धाम खट्टाली ने नेत्रदान की इच्छा जताई और कपिल राठौड़ को सूचना दी। परिजनों ने नेत्र संकलन केंद्र के संचालक डॉक्टर शिवनारायण सक्सेना को अवगत करवाया, तत्काल टेक्नीशियन अजमेर सिंह डावर, अश्विन नागर कपिल राठौड़, स्व. श्रीमती कौशल्या बाई परवाल के निवास पर पहुंचकर दोनों आंखों के कार्निया निकाल कर…
अलीराजपुर / नानपुर । रिपोर्टर:- विजय मालवी, विशाल चौहान । कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेड़ेकर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को स्कूल, छात्रावास, अस्पताल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। इसी के पालन में आलीराजपुर जिले के नानपुर में आज एसडीएम तपिश पांडे ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने नानपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां, साफ सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही मरीज से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। एसडीएम तपिश पांडे ने सबसे पहले रजिस्टर को पढ़कर अनुपस्थित डॉक्टर एवं कर्मचारी की अनुपस्थिति लगाई। इसके बाद पूरे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दवाइयां…
वही शिक्षकों व ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा अलीराजपुर । विजय मालवी, विशाल चौहान ✍🏻 दलदली कीचड़ भरे रास्ते को पार करके जाना पड़े, तो सरकारी सिस्टम पर यकीनन गुस्सा आता है। लेकिन उससे भी ज्यादा तरस उन बच्चों पर आता है, जो रोजाना डरते सहमते हुए स्कूल तक पहुुंचते हैं। शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधारने के लिए सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए की योजना चलाई जा रही हैं तो वही करोड़ों रुपए की लागत से नए स्कूल भवन भी तैयार किए जा रहे है। लेकिन आज भी आदिवासी ग्रामीण अंचलों में यह हाल…
मध्य प्रदेश में रायसेन, नर्मदापुरम, सागर समेत 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बरकरार है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक प्रदेश में लगभग 400 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से चार प्रतिशत अधिक है। अगले चार दिन में पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है। इन जिलों में बरसा पानी मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे…
मनावर (टोंकी) सीमेंट फैक्ट्री मे तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप मनावर (धार) । अजय भाबर । धार जिले के मनावर के समीप ग्राम टोंकी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में तोड़फोड़, आगजनी करने के मामले में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य सहित तीन आरोपियों पर रासुका लगाई गई है। मामले में कुल 16 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। अब तक कुल 11 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया हैं। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मनावर के समीप ग्राम टोंकी स्थित सीमेंट कंपनी परिसर में बने ऑफिस में 22 जुलाई की रात…
कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण कार्य बंद करने की मांग की अलीराजपुर । विजय मालवी । (आंबुआ) बोरझाड़ मैं एक करोड़ 47 लाख की लागत से बनने वाले कन्या हाई स्कूल का कार्य प्रारंभ हो गया है पुराने स्थान को छोड़कर माध्यमिक विद्यालय के सभी पहाड़ी पर कन्या स्कूल का नवीन कार्य प्रारंभ किया गया है जब से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है तभी से ग्रामीण जनों द्वारा उक्त निर्माण कार्य को रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई। ग्राम पंचायत वासी उक्त निर्माण काम को पेसा एक्ट का उल्लंघन बताते हुए रुकवाने के लिए शुक्रवार…
गर्भपात की दवाई बेचने वालों पर सख्ती: अब मेडिकल स्टोर्स डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं बेच सकेंगे अबॉर्शन की दवा, आदेश जारी… भोपाल/मध्य प्रदेश । स्वास्थ्य विभाग ने गर्भपात की दवाई बेचने वालों पर सख्ती की है। अब राजधानी भोपाल के मेडिकल स्टोर्स डॉक्टर के पर्चे के बिना अबॉर्शन की दवाई नहीं बेच सकेंगे। अवैध गर्भपात के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन हरकत में आया है। इसे लेकर भोपाल सीएमएचओ कार्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।
शराब दुकान के पास लगा विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, कलेक्टर हुई नाराज बुरहानपुर । बुरहानपुर में एक शराब दुकान के पास लगा एक विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पोस्टर में अंग्रेजी सीखने को बढ़ावा देने के नाम पर शराब की दुकान की ओर इशारा किया गया है। इस पोस्टर के कारण शहर में खलबली मच गई है। पोस्टर का संदेश और प्रतिक्रिया पोस्टर पर लिखा है, ‘दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें…’। इसके साथ ही एक तीर शराब की दुकान की ओर इशारा कर रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग हैरान रह गए और सोशल…
मंदसौर । मध्य प्रदेश के मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बाद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इस पर मान्यता के अनुसार अच्छी बारिश की कामना के साथ गधों से श्मशान में हल चलवाया गया था। श्मशान में नमक की बुआई की गई थी। इस मान्यता का पालन करने वालों का कहना था कि अगर अब मंदसौर में अच्छी बारिश होती है, तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे। अब मंदसौर और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने के बाद गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए हैं। जानकारी के अनुसार…
विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर जयस का मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन अजय भाबर – गंधवानी (धार) मध्य प्रदेश आदिवासी बाहुल्य राज्य है जिसमें 3 करोड़ से अधिक आदिवासी जनजातीयां रहती है। आदिवासियों की अपनी अनोखी सांस्कृतिक एकता और जल-जंगल-जमीन को बचाने की भावना उन्हे दुनिया में विशेष बनाती है उनका प्रकृति के बीच जुड़ाव अविश्वनीय है। विगत वर्षो में आदिवासियों के अस्तित्व और अस्मिता को भारी नुकसान हुआ है दुनियाभर में चिंता का विषय बना था जिसके संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की आम सभा में 23 दिसंबर 1994 को पारित प्रस्ताव क्रमांक…
