अलीराजपुर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कट्ठीवाड़ा द्वारा तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में पानी में डूबकर मृत व्यक्तियों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
पहले मामले में ग्राम साजनपुर निवासी पारसिंह पिता भिकला (उम्र 50 वर्ष) की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। शासन द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि मृतक की वैध वारिस पत्नी गजरी बैवा पारसिंह को सौंपी जाएगी।
वही दूसरे प्रकरण में ग्राम करहा की सुरबाई पति भेरूसिंह (उम्र 44 वर्ष) की भी पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उनके पति भेरूसिंह पिता नरसिंह को यह सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रशासन द्वारा समय पर की गई यह सहायता पीड़ित परिवारों के लिए संकट की घड़ी में राहत प्रदान करने का प्रयास है।

