Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Tuesday, March 17
    Mp Regional NewsMp Regional News
    देश

    INS गूलदार: विजयदुर्ग जेटी पर पहुंचा, भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम बनने की तैयारी

    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    INS गूलदार विजयदुर्ग जेटी पर पहुंचा, भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम बनने की तैयारी

    भारत के पहले अंडरवाटर म्यूजियम बनाने की योजना को मिली गति

    भारतीय नौसेना का सेवामुक्त लैंडिंग शिप आईएनएस गूलदार 15 मार्च को विजयदुर्ग बंदरगाह पर पहुंच गया। इस ऐतिहासिक जहाज की सुरक्षित डॉकिंग के लिए UM मरीन ने महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम को विशेष तकनीकी और लॉजिस्टिक सेवाएं प्रदान कीं। यह कदम भारत के पहले अंडरवाटर म्यूजियम की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो देश की सामुद्रिक विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।

    आईएनएस गुलदार भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम

    सुनियोजित डॉकिंग एवं विशेषज्ञों की भूमिका

    इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने में UM ग्रुप के निदेशक मुनिर करलेकर, ऑपरेशंस हेड मिलिंद बनप और निदेशक सहल करलेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जहाज को समुद्र से विजयदुर्ग खाड़ी तक लाने के लिए स्थानीय पायलट की सहायता ली गई, जबकि स्थानीय एजेंट शब्बीर धोपावकर ने मूरिंग टीम का प्रबंधन किया।
    बरथिंग की विस्तृत योजना मिलिंद बनप और मुनिर करलेकर द्वारा तैयार की गई, जिसे पोर्ट पायलट स्टीफन फर्नांडिस ने सफलता के साथ लागू किया। इस प्रक्रिया में टगबोट और तटीय दल के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया, जिससे INS गूलदार को सुरक्षित रूप से जेटी पर खड़ा किया जा सका। इस ऑपरेशन के तहत टगबोट शिवाली 2 ने करवार पोर्ट से विजयदुर्ग तक जहाज को टो किया, जबकि अंबा शिपिंग की टगबोट अनिशा ने अंतिम डॉकिंग प्रक्रिया में सहायता की। इस संपूर्ण प्रक्रिया की देखरेख MTDC कोकण के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीपक माने द्वारा की गई।

    भारतीय नौसेना का भूतपूर्व आईएनएस गुलदार बनेगा भारत का पहला अंडरवॉटर म्यूजियम

    भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम – ऐतिहासिक पहल

    INS गूलदार सिर्फ एक सेवामुक्त नौसैनिक जहाज नहीं, बल्कि भारत की समुद्री विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। MTDC की योजना इसे भारत के पहले अंडरवाटर म्यूजियम में बदलने की है, जिसे वेंगुर्ला के निवाती रॉक्स के पास स्थापित किया जाएगा। यह म्यूजियम भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास और समुद्री शक्ति को प्रदर्शित करेगा और वैश्विक स्तर पर भारत के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे देशों में पहले से अंडरवाटर म्यूजियम मौजूद हैं। लेकिन भारत में यह अपनी तरह की पहली ऐतिहासिक पहल होगी।

    भारतीय नौसेना का भूतपूर्व आईएनएस गुलदार बनेगा भारत का पहला अंडरवॉटर म्यूजियम

    यह परियोजना न केवल सांस्कृतिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि डाइविंग, समुद्री अध्ययन और अनुसंधान के लिए भी एक अनूठा केंद्र बनेगी। जब तक इस परियोजना को मूर्त रूप नहीं दिया जाता, तब तक INS गूलदार विजयदुर्ग जेटी पर ही रहेगा। जहां इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी पर्यटकों के आने की संभावना है। भारत की समुद्री विरासत को संजोने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी।

    जाने पूर्व आईएनएस गुलदार के बारे में –
    • आईएनएस गुलदार का निर्माण पोलैंड में किया गया था और इसे 30 दिसंबर 1985 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
    • इसने 1995 तक मुख्य रूप से पूर्वी नौसेना कमान में तथा बाद में 12 जनवरी 2024 को अपनी सेवा समाप्ति तक अंडमान और निकोबार कमान में अपनी सेवाएं दीं।
    • अपनी 39 वर्षों की सेवा के दौरान, जहाज ने ऑपरेशन अमन और ऑपरेशन पवन सहित अनेक अभियानों में भाग लिया तथा 490 से अधिक समुद्रतटीय अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया।
    • भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त जहाज आईएनएस गुलदार को महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) द्वारा भारत के पहले पानी के नीचे स्थित संग्रहालय में परिवर्तित किया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous ArticleMisson D3 : एक तरफ शादियां शुरू हो चुकी, तो दूसरी तरफ लगातार बैठकों का दौर भी जारी
    Next Article मप्र ग्रामीण बैंक में खाताधारको को खुद के पैसे निकालने सुबह से शाम तक करना पड़ता है इंतजार
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    खबर का असर: बड़ी खट्टाली हमले मामले में FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    आईटी एक्ट की धारा और सोशल मीडिया प्राइवेसी के महत्व पर प्रकाश डाला

    इंदौर। बायपास स्थित सेज यूनिवर्सिटी (SAGE) के स्कूल ऑफ़ साइंसेज़ में फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों…

    अलीराजपुर जिले की उचित मूल्य राशन की दुकानों के सेल्समैन की बैठक आयोजित

    प्रशासन बेखबर: सरकारी दुकानों पर एक्सपायर डेट की जहरीली शराब परोसी जा रही

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट से गुजरात के जल संसाधन मंत्री श्री बावलिया ने की मुलाकात

    सिंचाई के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के नए प्रयोग को गुजरात सरकार भी अपनाएगी: मंत्री…

    झाबुआ: भारी बारिश से नहर क्षतिग्रस्त; विभाग की लापरवाही आई सामने

    किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गईं है झाबुआ । रायपुरिया में पनास…

    कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित हुई: गिरने से युवक हुआ घायल, अलीराजपुर रेफर

    108 पायलट की सूझबूझ से मिला त्वरित उपचार अलीराजपुर। विजय मालवी। जिले के ग्राम झीरण के…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    नही बनाई मुंडेर: सड़क किनारे खुला कुआं दे रहा है हादसों को न्योता, नजर हटी दुर्घटना घटी

    न पीने का पानी, न शौचालय की व्यवस्था विभाग नहीं दे रहा ध्यान – नितेश अलावा

    एमपीजीबी रिजनल मैनेजर झाबुआ ने ग्राहकों की बैठक ली: ग्राहकों ने जमकर मैनजर के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुवे भड़ास निकाली

    धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है और इसे छोड़ने के क्या फायदे हैं

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.