सोंडवा। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सोंडवा में आयोजित भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूरे आयोजन में समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों को लेकर उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट संदीप कनेश एवं नारी शक्ति एडवोकेट अनिता रावत ने प्रभावी एवं जोशीले अंदाज में किया। दोनों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए समाज की एकता, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विचार प्रस्तुत किए, जिसकी उपस्थित समाजजनों ने सराहना की।

कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न आयोजन हुए। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आयोजक समिति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी समाजजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज की एकजुटता एवं सहयोग से ही ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सफल होते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के सदस्य सरपंच शिव ठाकुर, उपसरपंच शनिया सस्तिया, रेमला मेंबर छकना मेंबर, राहुल डावर, भुवन चोंगड़, पत्रकार रवि लोहारिया, दिनेश सस्तिया, मुकेश कनेश, सुनील सस्तिया, मदन भयड़िया, कैलाश सोलंकी, लालू सस्तिया, राधु सस्तिया, सोहन सस्तिया, रमेश चौहान, सुरेश सस्तिया नारी शक्ति रेखा सस्तिया, सुशीला नरगांव , एवं समस्त आयोजक समिति के सभी सदस्य सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

