बड़ी खट्टाली। रविवार को विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों ने शामिल होकर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर वाहन रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रैली में आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली। आसपास के गांवों से भी ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे, जिनमें चमारबेगड़ा, भीटी, छोटी खट्टाली, मसनी, दुदलवाट सहित अन्य गांवों के लोग शामिल रहे।

विश्व आदिवासी दिवस के माध्यम से समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को सहेजने के साथ ही एकजुटता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

