Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Friday, July 17
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    स्थायी सचिव की मांग पर तीन दिन में पदस्थापना का आश्वासन, कर वसूली, आवास योजना और ग्राम विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:July 16, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    आलीराजपुर। गुरुवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अंतर्गत कचरा प्रबंधन एवं निस्तारण को लेकर ग्राम पंचायत परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघमित्रा गौतम ने ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ स्वच्छता, ग्राम विकास एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की बिंदुवार जानकारी सरपंच से प्राप्त की तथा ग्रामीणों से भी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्ध गोपाल वर्मा ने शासन की विभिन्न योजनाओं एवं ग्राम पंचायत की नई नीतियों की जानकारी दी, जबकि जनपद पंचायत जोबट के सीईओ पवन शाह ने भी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की।

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    बैठक के दौरान ग्राम पंचायत के वरिष्ठ पंच मदन लड्ढा ने पंचायत में स्थायी सचिव की पदस्थापना की मांग रखते हुए बताया कि वर्तमान सचिव के पास अतिरिक्त प्रभार होने के कारण पंचायत के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने तीन दिनों के भीतर स्थायी सचिव की पदस्थापना कराने का आश्वासन दिया।

    सीईओ ने ग्राम पंचायत में भवन कर, जल कर, प्रकाश कर एवं अन्य व्यावसायिक करों की नियमित वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डवार रोस्टर बनाकर नियमित सफाई कराने और शीघ्र ही ग्राम पंचायत को कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

    बैठक में कई ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम शामिल नहीं होने की शिकायत की। इस पर सीईओ ने सूची की जांच कराने और यदि किसी अपात्र व्यक्ति को लाभ मिला होगा तो उसे निरस्त करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बड़ी खट्टाली जैसी बड़ी पंचायत में वर्तमान में केवल 193 आवास स्वीकृत हैं, जबकि आवश्यकता लगभग 400 आवासों की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सर्वेक्षण संतोषजनक नहीं रहा तथा आगामी सर्वे में इस पर ध्यान दिया जाएगा।

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    सरपंच चैनसिंह डावर ने ग्राम पंचायत की ओर से जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए मुक्तिधाम में पेवर्स ब्लॉक, बायपास से मसनी मार्ग तक सीमेंट कंक्रीट सड़क एवं पुलिया निर्माण, नाग मंदिर के समीप पुलिया तथा पीएम श्री कन्या हाई स्कूल में छात्राओं की संख्या को देखते हुए दो अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत करने की मांग रखी।

    पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने भी ग्राम की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से कन्या हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता बताई। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने सहायक आयुक्त से चर्चा कर प्रस्ताव मंगवाने और अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों द्वारा सुलभ शौचालय निर्माण की मांग पर अधिकारियों ने शीघ्र ही एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

    बैठक के बाद जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्ध गोपाल वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ पवन शाह एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। वहां फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई कराने, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, वृक्षारोपण कराने तथा मुक्तिधाम में पेवर्स ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात अधिकारियों ने पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल का भी भ्रमण कर विद्यार्थियों से चर्चा की।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्ध गोपाल वर्मा, जनपद पंचायत जोबट सीईओ पवन शाह, एई मानसिंह वास्कले, पीएचई के संजय मुकाती, सरपंच चैनसिंह डावर, उपसरपंच शुभम मेहता, सचिव आमसिंह चौहान, रोजगार सहायक हेमंत, पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, मदन लड्ढा, विजय मालवी, विशाल चौहान, सत्यप्रकाश राठौड़, श्याम राठौड़, शोएब खान, कृष्णा मसानिया, मुकेश राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिला पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश मेहता ने किया।

    Alirajpur News Alirajpur News In Hindi Khattali News Latest News Alirajpur Latest News Madhyapradesh Mp Regional News आलीराजपुर समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleअवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    आबकारी विभाग इंदौर ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

    वन विभाग की टीम ने 11 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    भगोरिया के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ यादव: राजकीय उत्सव मनाने की घोषणा की है

    सांस्कृतिक विरासत और समरसता का उत्सव… झाबुआ में भगोरिया उत्सव में जनजातीय संस्कृति के रंग…

    भव्य शोभायात्रा निकाली: धूमधाम से मनाई वीर दुर्गादास राठौड़ की 386 जयंती

    आदिवासियों की 1 इंच की जमीन हम जाने नहीं देंगे: मंत्री नागर सिंह चौहान का बड़ा बयान

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    इंदौर की मशहूर जगहों पर बनाया वीडियो: वायरल युवती ने मांगी माफी, सुसाइड करने का कहती दिखाई दी

    इंदौर। इंदौर शहर की मशहूर स्ट्रीट फूड मेघदूत चौपटी ओर 56 दुकान पर एक युवती…

    अलीराजपुर समाचार: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कल होगा मतदान

    अलीराजपुर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियांशी भंवर ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन…

    खंडवा जिले के संतोष गुर्जर का इंडो-नेपाल T20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के लिए चयन

    Madhyapradesh News : खंडवा जिले के कालंका गांव के होनहार लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर संतोष…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    सांप के काटने से युवक की मौत: गुस्साएं ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर मार दिया

    नशा ही नाश का कारण है: एसपी राजेश व्यास की मौजूदगी में नशा मुक्ति सम्मेलन संपन्न

    डोल ग्यारस पर्व पर लक्की ड्रा सम्मान व भजन संध्या का आयोजन

    प्रशासन बेखबर: सरकारी दुकानों पर एक्सपायर डेट की जहरीली शराब परोसी जा रही

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.