आलीराजपुर। पत्रकार संघ खट्टाली द्वारा जोबट के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) वीरेंद्र सिंह बघेल एवं एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी के स्थानांतरण पर भगवान श्री चारभुजानाथ जी मंदिर परिसर में सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने भगवान श्री चारभुजानाथ जी के दर्शन किए। इसके पश्चात पत्रकार संघ खट्टाली के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने साल-श्रीफल एवं भगवान श्री चारभुजानाथ जी की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया तथा नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के बाद दोनों अधिकारियों ने पत्रकार जयेश मालानी के निवास पर स्वल्पाहार ग्रहण किया। इस दौरान पत्रकार संघ के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, वरिष्ठ पत्रकार अशोक हिंदुस्तानी, रमेश मेहता, विजय मालवी, पीयूष राठौड़ सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

