इंदौर। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला इंदौर द्वारा स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा) पद की पूर्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 01 पद भरा जाएगा। मेट्रिक्स लेवल-4 (₹19,500 से ₹62,000), आरक्षण श्रेणी: अनारक्षित।
शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं
आवेदक का राज्य शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही MP IT द्वारा आयोजित CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक के पास मध्यप्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए। CPCT परीक्षा में हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग में क्वालीफाई करना अनिवार्य रहेगा, हालांकि टाइपिंग स्कोर को मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा।
दिनांक 01 जनवरी 2026 को आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 16 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य आवेदकों का चयन CPCT परीक्षा में कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट अथवा स्वयं उपस्थित होकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), जिला इंदौर के कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण लिंक, आवेदन पत्र, विस्तृत शर्तें एवं दिशा-निर्देश
www.mplocalelection.gov.in
https://indore.nic.in नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 28 फरवरी 2026 तक संविदा आधार पर की जाएगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

