Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Saturday, July 25
    Mp Regional NewsMp Regional News
    मध्यप्रदेश

    हनुवंतिया जल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 100 दिनों तक रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का महासंगम

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन को साकार करता ‘एक्वा सेरेनेड इन हनुवंतिया’, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और ईज़ माय ट्रिप का संयुक्त आयोजन
    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsUpdated:December 30, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    हनुवंतिया जल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 100 दिनों तक रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का महासंगम

    खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हनुवंतिया को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के विजन के अनुरूप मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रसिद्ध जल पर्यटन स्थल हनुवंतिया में जल महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंगलवार, 30 दिसंबर को हुआ।

    नर्मदा बैकवॉटर के सुरम्य और शांत वातावरण में आयोजित यह महोत्सव नववर्ष के स्वागत के साथ पर्यटन, संस्कृति और उत्सव का अद्भुत संगम बनकर उभरा है। यह आयोजन मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं ईज़ माय ट्रिप डॉट कॉम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। ‘एक्वा सेरेनेड इन हनुवंतिया’ थीम के साथ हुई औपचारिक शुरुआत पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के मार्गदर्शन तथा अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला के कुशल नेतृत्व में ‘एक्वा सेरेनेड इन हनुवंतिया’ थीम आधारित नववर्ष उत्सव की औपचारिक शुरुआत की गई।

    इस अवसर पर खंडवा जिले की अतिरिक्त कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने फीता काटकर जल महोत्सव का शुभारंभ किया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हनुवंतिया बना पर्यटन का नया केंद्र हनुवंतिया क्षेत्र प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। लगभग 95 वर्ग किलोमीटर में फैला विशाल जलाशय, 90 से अधिक द्वीप, शांत वातावरण और जैव विविधता इसे विशिष्ट बनाते हैं। यही कारण है कि हनुवंतिया आज पर्यटन, निवेश और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। 17 एकड़ में फैली टेंट सिटी, 104 स्विस कॉटेज बने आकर्षण जल महोत्सव के अंतर्गत विकसित टेंट सिटी लगभग 17 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें 104 स्विस कॉटेज टेंट स्थापित किए गए हैं। डीलक्स और लग्ज़री श्रेणी के ये टेंट पर्यटकों को प्रकृति के बीच सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक ठहराव का अनुभव प्रदान कर रहे हैं।

    100 दिनों तक चलेंगी रोमांचक गतिविधियां
    30 दिसंबर से प्रारंभ हुआ यह जल महोत्सव 100 दिनों तक निरंतर चलेगा। इस दौरान पर्यटकों के लिए भूमि, जल और वायु आधारित अनेक रोमांचक गतिविधियाँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें स्पीड बोटिंग, जेट स्की, कयाकिंग, वाटर पैरासेलिंग, बनाना राइड, ज़िपलाइन, एटीवी राइड, साइकलिंग और ट्रेकिंग, टेथर्ड हॉट एयर बैलून इसके साथ ही योग, नेचर वॉक, वेलनेस गतिविधियां और परिवारों के लिए सुरक्षित मनोरंजन विकल्प भी उपलब्ध हैं।

    लोक कला, संस्कृति और स्थानीय स्वादों को मिला मंच
    जल महोत्सव मध्य प्रदेश की लोक कला, लोक संगीत, जनजातीय संस्कृति, शिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का सशक्त मंच बन रहा है। स्थानीय शिल्पकारों, कलाकारों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। नववर्ष पर ‘एक्वा सेरेनेड’ बना विशेष आकर्षण नववर्ष अवसर पर ‘एक्वा सेरेनेड इन हनुवंतिया’ थीम के अंतर्गत विशेष आयोजन किए गए हैं। 30 दिसंबर से सांस्कृतिक संध्याएं, गाला नाइट, लाइट एंड साउंड शो, जल आधारित प्रस्तुतियां और उत्सवपूर्ण वातावरण पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।

    सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान
    जल महोत्सव में पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रशिक्षित स्टाफ, वाटर सेफ्टी उपकरण, लाइफ जैकेट्स, मेडिकल सुविधा, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी निगरानी और नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पर्यटक अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न पैकेज विकल्पों में बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग एवं जानकारी के लिए संपर्क करें – +91 78349 85081

    Latest News Madhyapradesh Mp Regional News अलीराजपुर समाचार मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleसतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल
    Next Article सराफा बाजार: सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, कीमतों में नरमी
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    अलीराजपुर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का उपार्जन किया जाएगा – कलेक्‍टर डॉ बेडेकर

    म.प्र शासन द्वारा 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा अलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय…

    आदिवासी भिलाली बोली में वर्णमाला का विमोचन: अलीराजपुर जिले की बेटी ने बनाई

    अलीराजपुर सड़क किनारे दिखाई दिया तेंदुआ: थम गए वाहनों के पहिए, कार सवारों ने वीडियो बनाया

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    सौंदर्य के नाम पर ज़हर: ब्यूटी प्रोडक्ट्स से पहले जांचें सच्चाई, बढ़ते विज्ञापनों और ब्रांड्स से सतर्क रहें

    ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से पहले करें गुणवत्ता सुनिश्चित यदि ऐसे उत्पादों से शारीरिक व…

    स्वास्थ्य शिविर बना वरदान: अब नन्ही आईना सुन सकती है दुनिया की हर आवाज़

    अलीराजपुर। जिले के छोटे से गाँव कोडल, आम्बुआ की रहने वाली आईना भिड़े, किसान जगन…

    खबर का असर: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रोड़ की मरम्मत शुरू

    बदहाल कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को मजबूर थे, स्कूली बालिकाओ में छाई खुशियां…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    चोरों के हौसले बुलंद: चोरों ने व्यापारी को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

    करोड़ों की लागत से बना अस्पताल: लेकिन रात में डॉक्टर नदारद; नर्स के भरोसे मरीजों की जान

    कार्रवाई: सेंट्रल जेल बड़वानी ने कैदी की शिकायत के बाद प्रहरी पर की कार्रवाई, प्रहरी निलंबित

    इंदौर लोकायुक्त की दबिश: एकलव्य स्कूल के प्राचार्य को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.