आलीराजपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल बड़ी खट्टाली द्वारा शताब्दी उत्सव एवं दशहरा पर्व के अवसर पर 25 अक्टूबर रविवार को पथ संचलन निकाला जाएगा। पथ संचलन दोपहर 4 बजे चारभुजानाथ मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा। आयोजन में सर्व हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे।
पथ संचलन की व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसमें बाल स्वयंसेवकों से लेकर वयोवृद्ध स्वयंसेवक तक सहभागिता करेंगे। सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर निर्धारित मार्गों से संचलन करेंगे।
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों के बीच अनुशासन, एकरूपता और आपसी तालमेल का दृश्य देखने को मिलेगा। शताब्दी उत्सव के अंतर्गत आयोजित यह संचलन दशहरा पर्व के अवसर पर ग्राम में उत्साह का वातावरण बनाएगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल बड़ी खट्टाली के घनश्याम राठौड़ ने दी।

