Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, February 4
    Mp Regional NewsMp Regional News
    इंदौर न्यूज

    महाविद्यालय आपके साथ है, आपके सपनो को हम उड़ान देंगे – प्राचार्य डॉ ममता चंद्रशेखर

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    महाविद्यालय आपके साथ है, आपके सपनो को हम उड़ान देंगे - प्राचार्य ममता चंद्रशेखर

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स 

    इंदौर। विशाल चौहान। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर में प्राचार्य डॉ ममता चंद्रशेखर की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत लेक्चर सीरीज ऑन करियर काउंसलिंग एंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन फॉर अंण्डरग्रैजुएट्स 2024-25 का 6 दिवसीय आयोजन किया गया था। 6 दिवसीय आयोजित व्याख्यान में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

    महाविद्यालय आपके साथ है, आपके सपनो को हम उड़ान देंगे - प्राचार्य ममता चंद्रशेखर
    कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ ममता चंद्रशेखर

    इस अवसर पर प्राचार्य चन्द्रशेखर ने कहा कि बहुत से विधार्थी है जो इंदौर से कई किलोमीटर दूर से यहां पढ़ने आये है। माता पिता भी चाहते है कि मेरा बच्चा बड़े स्तर पर नाम रोशन करे। हम भी चाहते है कि आप माता पिता, अपने गांव शहर व संस्था का नाम रोशन करे। आप माता पिता को छोड़ कर यहां पढ़ रहे हो। अब हमारा भी दायित्व है कि हम आपके सपने को साकार करे। हमारी भी एक योजना है कि हम पढ़ाई के साथ-साथ करियर व प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित, स्पेशल लेक्चर, स्पेशल क्लासेस व विद्यार्थि हित में मार्गदर्शन हेतु विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित किया जाए। वही 02 जनवरी से हम नियमित क्लास चालू कर रहे है। जिसमे पूरे वर्ष सभी विषयों का मासिक चार्ट तैयार किया जाएगा। जिसका समय दोपहर 2 से 5 बजे का रहेगा। इसमें टेस्ट, परीक्षा, साक्षात्कार, आपके सवाल-जवाब व अन्य सभी विषयों पर मार्गदर्शन होगा। इस मौके पर प्राचार्य चन्द्रशेखर ने कहा कि वे भी महीने में एक क्लास विद्यार्थियों की लेंगे। चाहे कितनी भी व्यस्तता क्यो न हो।

    महाविद्यालय आपके साथ है, आपके सपनो को हम उड़ान देंगे - प्राचार्य ममता चंद्रशेखर
    प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए डॉ भगवत राय

    आपने कहा कि एक कदम आगे बढ़ने से पहले, अर्थात जो भी आपकी दिशा है। ‘एक कदम आगे बढ़ने से पहले सोचिए’, क्या सच मे हमे जाना चाहिए या नही, जरा सोचिए क्या सच मे जाना चाहते हो। आप तय करो की आपकी मंजिल कहा है। आप सब कुछ पा सकते है। कोई बाधा आपको किसी जगह जाने या पाने से नही रोक सकती है ना आपकी गरीबी, लाचारी, भाषा न ज्ञान। सब कुछ उपलब्ध है। बशर्ते तुम्हे दृढ़ रहना होगा। ज्ञान कम है सुधर जाएगा, गरीबी आज है कल नही होगी, भाषा भी सुधर जाएगी। आप एक ऐसा तूफान बन जाये चाहे जीवन मे कितनी भी परेशानी क्यो न आये, आप अपने लक्ष्य पर पहुँच जाए। परीक्षाएं, सफलताएं, प्रयास, संघर्षिल होना चाहिए। आप लोगो की हिम्मत, प्रयासो और सोच पर मुझे गर्व है। अपने सपनो को साकार कीजिए। महाविद्यालय आपके साथ है, आपके सपनो को हम उड़ान देंगे।

    मोबाइल का सही तरीके से इस्तेमाल करे यह भी आज की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है- डॉ भगवत राय

    डॉ. भगवत राय ने कॉलेज विद्यार्थियों को बैंक, एसएससी, रेलवे के अंतर्गत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के टिप्स व सिलेबस, योग्यता के बारे सविस्तार बताया गया। वही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने के बारे में प्रेरित किया। सिविल सर्विसेज़ के लिए एमपीपीएससी, यूपीपीएससी जैसी परीक्षा को भी आसान तरीके से पास किया जा सकता है। आप नियमित मैग्जीन, हिंदी न्यूज़ पेपर, इंग्लिश न्यूज़ पेपर द हिन्दू पढ़े जिससे कि आपकी इंग्लिश अच्छी होगी साथ ही एनसीईआरटी की बुक पढ़ना। आपने कहा कि 10वी व 12वी में जो आपने पढ़ा अधिकतर वही से प्रश्न आते है। कई परीक्षाओं के सिलेबस एक जैसा ही होता है। सही मार्ग दर्शन व कड़ी मेहनत से ही इस मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इसके लिए कॉलेज जीवन में ही तैयारी करनी चाहिए। विद्यार्थी व्यवस्थित टाइम टेबल के अनुसार अपनी दिनचर्या सुनिश्चित करें एवं अपने व्यक्तित्व में ईमानदारी, ज़िम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखें। मोबाइल का सही तरीके से इस्तेमाल करे यह भी आज की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। उपस्थित विद्यार्थियों ने भी रेलवे, बैंकिग व राज्य स्तरीय अन्य परीक्षाओं से सम्बंधित सवाल डॉ. राय से पूछे गए। मार्गदर्शन के रूप डॉ. राय ने सविस्तार समझाया।

    पीएम श्री अटल बिहारी वाजपई कॉलेज में प्रतियोगिता परीक्षा में तैयारी हेतु आयोजित व्याख्यान में उपस्थित विद्यार्थी
    पीएम श्री अटल बिहारी वाजपई कॉलेज में प्रतियोगिता परीक्षा में तैयारी हेतु आयोजित व्याख्यान में उपस्थित विद्यार्थी

    वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर मेहनत करते है, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। इस मौके पर डॉ संध्या भार्गव व प्रो. ज्योति तनेजा ने भी मार्गदर्शन हेतु विचार व्यक्त किए।

    उक्त कार्यक्रम में संस्था के डॉ संध्या भार्गव, डॉ प्रवीण मिश्रा, डॉ संजय राने, डॉ अमिताभ शुक्ला एवं डॉ सुनील यादव सहित महाविद्यालय के 90 विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. ज्योति तनेजा व आभार व्यक्त सुश्री कल्पना सक्सेना ने किया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleअलीराजपुर- शादी में दो से अधिक डीजे होने पर जुर्माना: विदेशी शराब पूर्णतः प्रतिबन्ध पर सहमति बनी 
    Next Article सुशासन दिवस: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती मनाई, बस्ती में फल वितरण किए
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है।

    Latest News

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    संसद भवन में सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने

    अलीराजपुर । विजय मालवी  आज लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में सांसद श्रीमती अनीता नागर…

    ग्रेफाइट खनन को लेकर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीणों से की चर्चा: जमीन नहीं जाने देने का भरोसा दिलाया

    झाबुआ और अलीराजपुर जिले में शराबबंदी लागू की जाए: महेश पटेल

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    रियल एस्टेट सेक्टर में पैसा ही पैसा, निजी इक्विटी निवेश 60 हजार करोड़ पार

    नई दिल्ली। देश के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत होता जा…

    खबर का असर: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रोड़ की मरम्मत शुरू

    बदहाल कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को मजबूर थे, स्कूली बालिकाओ में छाई खुशियां…

    सामुदायिक भवन में घटिया निर्माण पर विधायक सेना महेश पटेल बरसी, कार्य तत्काल बंद करने के दिए निर्देश

    अलीराजपुर। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा ग्राम बड़ी खट्टाली में 26 लाख 72 हजार रुपये…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एक ही दिन में संभव

    आलीराजपुर के सीईओ प्रखर सिंह का तबादला, इंदौर नगर निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    बड़ी खट्टाली भाजपा मंडल में कार्यशाला अभियान बैठक सम्पन्न: लक्ष्य पूरा नहीं होगा तब तक में पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती रहूंगी- सांसद चौहान

    जोबट जनपद अजब है गजब है: भ्रष्टाचार में समझौता और समझौते के बाद भ्रष्टाचार का खेल

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.