आपको बतादे कि दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनकी जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिशियल लिंक्डइन पेज से ली जा सकती है।
इन पदों पर हैं नौकरियां
■ सोशल मीडिया कंटेंट राइटरः यह भती नवी मुंबई के लिए है। कैंडिडेट की राइटिंग और वर्बल स्किल बेहतर होनी चाहिए। ऑनलाइन और प्रिंट राइटिंग में अंतर मालूम होना चाहिए।
■ टैलेंट एक्विजिशन स्पेशलिस्टः यह भर्ती मुंबई के लिए है। रिक्रूटमेंट में 4 से 6 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इंटरव्यू करने के साथ कैंडिडेट की कैपेबिलिटी समझना आना चाहिए।
■ एक्जीक्यूटिव असिस्टेंटः यह भर्ती नवी मुंबई के लिए है। इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री और फाइनेंशियल मैनेजमेंट में एमबीए होना चाहिए।

