Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, February 4
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य प्रभात फेरी और चल समारोह, विविध कार्यक्रमों से गूंजा चारभुजा धाम

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य प्रभात फेरी और चल समारोह, विविध कार्यक्रमों से गूंजा चारभुजा धाम

    Khattali News अलीराजपुर। चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। समाज के युवा मंडल, महिला मंडल, युवती मंडल एवं समस्त समाजजनों ने इस पावन अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की।

    महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य प्रभात फेरी और चल समारोह, विविध कार्यक्रमों से गूंजा चारभुजा धाम

    महेश नवमी: सेवा, त्याग और सदाचार का प्रतीक

    महेश नवमी, भगवान शिव की कृपा से उत्पन्न माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति का स्मरण दिवस है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान शिव के आशीर्वाद से माहेश्वरी समाज का जन्म हुआ था। क्षत्रिय वंश से उत्पन्न इस समाज ने ऋषियों के श्राप से मुक्ति के पश्चात अहिंसा और व्यापार का मार्ग अपनाया। तभी से यह दिन समाज के लिए विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है।

    महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य प्रभात फेरी और चल समारोह, विविध कार्यक्रमों से गूंजा चारभुजा धाम

    प्रभात फेरी से शुरू हुआ पर्व, भव्य चल समारोह से हुआ समापन

    समाज अध्यक्ष दिलीप परवाल ने जानकारी दी कि महेश नवमी के दिन प्रातः 6:30 बजे भगवान श्री चारभुजानाथ मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान के जयकारों से गूंज उठी। वहीं शाम 6:00 बजे भगवान महेश का चल समारोह निकाला गया, जो चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल मंदिर व फुलेश्वर मंदिर होते हुए पुनः चारभुजा धाम पर समापन हुआ। इस अवसर पर रमेशचंद्र राठौर परिवार द्वारा ठंडा जल एवं आइसक्रीम वितरण कर स्वागत किया गया।

    महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य प्रभात फेरी और चल समारोह, विविध कार्यक्रमों से गूंजा चारभुजा धाम

    महिला एवं युवती मंडल ने रचाई सांस्कृतिक रंगोली

    महेश नवमी की तैयारियां महिला मंडल एवं युवती मंडल द्वारा एक सप्ताह पूर्व से ही प्रारंभ कर दी गई थीं। मंडल अध्यक्ष श्रीमती भाविका परवाल ने बताया कि महेश नवमी से पूर्व बाल मेले का आयोजन भी किया गया। पर्व की पूर्व संध्या पर और मुख्य दिन अनेक प्रतियोगिताएं जैसे मांडना सजाना, नारियल सजाना, चेयर रेस, नींबू रेस, तंबोला, धार्मिक कार्यक्रम (शिवाष्टक, महिषासुर मर्दिनी, गायत्री चालीसा), पेपर गेम, समर वेकेशन थीम गेम्स आदि का आयोजन हुआ, जिनमें समाज के सभी वर्गों ने उत्साह से भाग लिया।

    महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य प्रभात फेरी और चल समारोह, विविध कार्यक्रमों से गूंजा चारभुजा धाम

    सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण

    महिलाओं एवं युवतियों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महेश नवमी के दिन सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाज संरक्षक राधेश्याम मालानी, अध्यक्ष दिलीप परवाल, उपाध्यक्ष मदनलाल लड्ढा, वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर परवाल, गोपालदास काबरा, कमलेश परवाल, प्रहलाद लड्ढा एवं बृजमोहन आगाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाविका परवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति परवाल एवं प्रदीप नगवडिया द्वारा किया गया।

    क्रिकेट टूर्नामेंट में चारभुजा क्लब की जीत

    महेश नवमी पर्व के अवसर पर अलीराजपुर जिला युवा संगठन द्वारा युवक एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी किया गया। इसमें श्री चारभुजा महिला क्रिकेट क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹11,000 की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्राप्त की, वहीं श्री चारभुजा युवक क्रिकेट क्लब ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹15,000 की राशि एवं ट्रॉफी प्राप्त की। दोनों विजेता टीमों को समाज मंच से सम्मानित किया गया एवं राधेश्याम मालानी जी द्वारा ₹500-₹500 की अतिरिक्त राशि भेंट की गई।

    उल्लास और श्रद्धा का संगम

    सम्पूर्ण आयोजन के दौरान समाजजनों विशेषकर बच्चों एवं युवाओं में उत्साह एवं श्रद्धा का भाव देखने को मिला। महेश नवमी पर्व पर चारभुजा धाम खट्टाली का वातावरण शिवमय हो उठा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleखंडवा जिले के संतोष गुर्जर का इंडो-नेपाल T20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के लिए चयन
    Next Article नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के तहत बारिश के पहले बकरियों को लगाए जा रहे टीके
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है।

    Latest News

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    संघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    अलीराजपुर जिले की उचित मूल्य राशन की दुकानों के सेल्समैन की बैठक आयोजित

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार आज जिले के समस्त 6 ब्लॉक…

    लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफा, नए सफर की तैयारी

    फतेह स्पोर्ट्स क्लब में क्रिकेट का महासंग्राम, आलीराजपुर प्रीमियर लीग APL सीज़न-5 का आगाज़

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    इंदौर में हो रहा है प्रेरक जैन सत्र: ज्ञान और अहिंसा के मार्ग पर चलने का सुनहरा अवसर

    इंदौर। इंदौरवासियों के लिए एक बेहतरीन मौका आ गया है जैन धर्म के सिद्धांतों और…

    आकाशीय बिजली गिरने से आदिवासी किसान सहित पशु की मौत

    विजय मालवी की रिपोर्ट… अलीराजपुर। जिले के नानपुर थाना अंतर्गत नानपुर से 10 किमी दूर…

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति होगी स्थापित

    9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति होगी स्थापित,…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से अलीराजपुर को मिली 3 नई सड़कों की सौगात

    अलीराजपुर जिले के पेट्रोल पंप जांच में गड़बड़ियां उजागर, दो पंपों को नोटिस जारी

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली में स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

    मिशन D-3 : सहमति अनुसार अब एक से अधिक डीजे पर कार्यवाही करेगा प्रशासन – तहसीलदार

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.