झोपड़ी वाले विधायक बने सिंघम, शराब तस्कर को पकड़ने में हुवे सक्रिय
रतलाम। जिले के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने खुद अवैध शराब की पेटियों से भरी गाड़ी को रोक लिया है। जिसकी जानकारी विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सरवन थाना क्षेत्र के बड़ी खुर्द गाँव में सितला माता मंदिर के पास अवैद्य शराब से भरी गाड़ी रोककर पुलिस को सूचना दे दी है! पुलिस के आने तक गाड़ी के पास सड़क किनारे बैठा हूँ।
आपको बतादे कि कुछ दिन पहले रावटी थाना अंतर्गत विधायक की सूचना मिलने पर। वाहन में 15 पेटी अवैध शराब जब्त की थी। इसमें देशी, विदेशी और बीयर भरी हुई थी। वही दोनों आरोपियों देवेंद्र पिता रमेशचंद्र और अरविंद पिता नाथू नामक व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। ये दोनों रावटी क्षेत्र के ही रहने वाले थे।

