Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Sunday, March 22
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    खबर का असर: कुछ ही घंटों में प्रशासन हरकत में, बच्चों को अब कक्षाओं में मिड-डे मील

    मीडिया की ताकत: बच्चों को मिली तुरंत राहत, खुले में बनता था खाना, अब कक्षाओं में मिल रहा बच्चों को मध्याह्न भोजन
    Vijay MalviBy Vijay MalviUpdated:August 30, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    खबर का असर: कुछ ही घंटों में प्रशासन हरकत में, बच्चों को अब कक्षाओं में मिड-डे मील

    अलीराजपुर। शनिवार 30 अगस्त को एमपी रीजनल न्यूज़ में प्रकाशित समाचार “पीएमश्री स्कूल की हकीकत: खुले में बन रहा मिड-डे मील, बरामदे में बैठकर खाना खा रहे नौनिहाल” का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। समाचार प्रकाशित होने के बाद उसी दिन दोपहर को ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों की टीम स्कूल पहुँच गई।

    शनिवार को ही तहसीलदार सुनील राणा, बीईओ प्रताप डावर और बीआरसी प्रवीण प्रजापत ग्राम खट्टाली स्थित पीएमश्री स्कूल पहुँचे और मौके पर जाकर हालात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए गए।

    खुले में बनता था खाना, बरामदे में खाते थे बच्चे: लंबे समय से स्कूल में रसोई कक्ष न होने से मिड-डे मील खुले में तैयार होता था और बच्चे बरामदे में बैठकर खाना खाते थे। यह स्थिति विद्यार्थियों की सेहत पर खतरा बन चुकी थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों को कक्षाओं के भीतर बैठाकर भोजन कराया। वहीं, रसोइयों को भी खुले स्थान से हटाकर एक कमरे में भोजन बनाने की व्यवस्था दी गई। जिन कक्षाओं में निर्माण सामग्री रखी थी, उन्हें खाली कराने के लिए सरपंच चेनसिंह डावर को निर्देश दिए गए।

    जर्जर कक्ष व शौचालय पर ताला: निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में बना एक कक्ष व शौचालय भी पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाया गया। कक्ष में छत टपक रही थी व दीवारें टूटी हुई थीं और अंदर झाड़ियाँ फैली हुई थीं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने कक्ष व शौचालय को जीर्ण-शीर्ण घोषित कर बंद करवा दिया और उस पर ताला लगा दिया। समाचार प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों में प्रशासन की सक्रियता से बच्चों को अब कक्षाओं में ही स्वच्छ वातावरण में मध्याह्न भोजन मिल रहा है। हालांकि शौचालय बंद होने से फिलहाल असुविधा बनी रहेगी।

    Alirajpur News In Hindi Latest News Alirajpur Latest News Madhyapradesh अलीराजपुर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार मिड-डे मील
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleडोल ग्यारस पर्व को लेकर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
    Next Article सुपर 100 योजना से निखरी आदिवासी अंचल की प्रतिभाएं बनीं डॉक्टर और इंजीनियर, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
    Vijay Malvi
    • Website

    पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले दो दशकों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहा हु। पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा। पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान है। पिछले दो दशकों से लगातार मध्य प्रदेश के तमाम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव प्राप्त हुआ है।

    Latest News

    खबर का असर: बड़ी खट्टाली हमले मामले में FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

    महाशिवरात्रि पर मिट्टी से तैयार भगवान शिव की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करना कृतज्ञता युक्त संस्कार – प्रो. राजीव शर्मा

    इंदौर। नई दिल्ली के भव्य रोज़ेट हॉल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री…

    अलीराजपुर समाचार: अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर झोलाछाप के भरोसे गया युवक, नहीं लौटा जिंदा

    26.72 लाख का अंबेडकर भवन घटिया निर्माण के भँवर में, दो बार धँसे टैंक

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    खट्टाली में आधार सेवा केंद्र नहीं: ग्रामीणों को भारी परेशानी, सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे लोग

    बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। ग्राम खट्टाली और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग इन दिनों एक…

    अनोखी पहल: पहले नेत्रदान फिर रक्तदान कर माताजी के पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप दी श्रद्धांजलि

    परवाल परिवार खट्टाली के रक्तदान शिविर में लगभग 55 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ 🩸🩸 बड़ी…

    शराब दुकान के पास लगा विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, कलेक्टर हुई नाराज

    शराब दुकान के पास लगा विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, कलेक्टर हुई नाराज बुरहानपुर…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    गुजरात के जामनगर से जोबट विधायक का पुत्र पुष्पराज पटेल गिरफ्तार

    Mission D3 : शादी में अधिक डीजे बजने पर पहली कार्यवाही की गयी

    आदिवासी भिलाली बोली में वर्णमाला का विमोचन: अलीराजपुर जिले की बेटी ने बनाई

    महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य प्रभात फेरी और चल समारोह, विविध कार्यक्रमों से गूंजा चारभुजा धाम

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.