Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Sunday, March 22
    Mp Regional NewsMp Regional News
    धर्म

    डोल ग्यारस पर्व: श्री चारभुजानाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; कैबिनेट मंत्री भी पहुँचे, भक्तिमय हुआ नगर

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली डोल ग्यारस पर्व धूमधाम से मनाया

    कौन हमारे साथ है.. चारभुजा के नाथ है’ के जयघोष से श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण अल सुबह से ही गूंजने लगा था।

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। जिले के सबसे बड़े धार्मिक महोत्सव डोल ग्यारस पर्व पर ‘आलकी की पालकी जय कन्हैयालाल की…’ तथा ‘कौन हमारे साथ है.. चारभुजा के नाथ है’ के जयघोष से बड़ी खट्टाली का श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण अल सुबह से ही गूंजने लगा था। ऐसा इसलिए क्योकि जिले के सबसे बड़े आयोजन डोल ग्यारस पर्व का ग्राम खट्टाली में श्रद्धालु इस कदर उमड़े की गांव छोटा पड़ने लगा था। श्रद्धालु श्री चारभुजानाथ के चरणों में मस्तक झूकाकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे।

    डोल पर सवार होकर निकले श्री चारभुजा नाथ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    जिले के एकमात्र श्री चारभुजा मंदिर पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे मंगला आरती से हुई। इसके बाद भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाली। सुबह से ही आसपास के क्षेत्र से श्रद्घालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रृंगार आरती के बाद दोपहर होते-होते श्रद्घालुओं का सैलाब हिलोरे लेने लगा। ध्वजारोहण के समय क्षेत्र से निकलने वाली पैदल यात्राओं का ग्राम प्रवेश शुरू हो चुका था। दोपहर को हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने 11 हर्ष फायर कर ध्वज की वंदना की और फिर राजभोग आरती हुई पश्चात नन्द उत्सव मनाया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाकर जमकर नृत्य किया। वही इस आरती का खास आकर्षण भगवान को फलाहारी छप्पन-भोग रहा। यह भोग ग्राम के अनेक घरों में तैयार होता है तथा इसके लिए समिति द्वारा व्यंजन की चिट्ठीयां निकालकर फिर भोग बनाया जाता है। शाम लगभग 4 बजे उत्थान आरती हुई। इसके बाद मुख्य आयोजन शुरू हुआ। इसमें भगवान श्रीकृष्ण डोले में सवार हो कर जैसे ही मंदिर से निकले चारों ओर ‘आलकी की पालकी…जय कन्हैया लाल की…’, ‘प्रभु आप की जय हो…’ तथा ‘कौन हमारे साथ है.. चारभुजा के नाथ है..’ के जयघोष से गूंजने लगा।

    भगवान श्री चारभुजा नाथ का आकर्षक श्रंगार किया
    भगवान श्री चारभुजा नाथ का आकर्षक श्रंगार किया

    वही जयघोष के साथ सुगंधित रंग-बिरंगा गुलाल और पुष्प वर्षा ने ग्राम को अपने रंग में रंग दिया। बैंडबाजे और डीजे पर बज रहे मधुर भजन आयोजन को और भक्तिमय बना रहे थे। डोल ग्यारस के इस पर्व में जिले के अलावा इंदौर, धार, देवास, खरगोन, बड़वानी के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

    कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान भी दर्शन करने पहुँचे-

    Cabinet minister visit charbhuja dham temple khattali

    इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि भी उक्त महोत्सव में पहुँचे। जिसमे मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, विशाल रावत, पूर्व विधायक मुकेश पटेल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राठौड़ आदि सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने खट्टाली पहुंचकर भगवान श्री चारभुजा नाथ को शीश नवाया।

    घोड़े पर सवार होकर निकले लाभार्थी

    चल समारोह में घोड़े पर सवार लाभार्थी भगत गाडरिया पलासदा व अभयसिंह जमरा खट्टाली इस समारोह की पताका थामकर शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। तो वही बग्घी पर सवार लाभार्थी संजय चौहान खट्टाली ने श्रद्धालुओं पर गुलाल उड़ाया। ग्रामीण घरों की छतों से पूरे चल समारोह पर गुलाल व पूष्प बरसाते हुवे नजर आए। जोबट रोड पर रमेश राठौड़ परिवार और स्थानीय निवासियों ने भक्तों का स्वागत ठंडाई पिलाकर किया। चल समारोह हथनी नदी किनारे शिवघाट पहुंचा, जहां भगवान श्रीकृष्ण का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद डोला आरती हुई और प्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद चल समारोह फिर श्री चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण पहुंचा, जहां पर महाआरती हुई और फलाहारी खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।

    भगवान श्री चारभुजा नाथ जी को छप्पन भोग लगाया बड़ी खट्टाली अलीराजपुर

    यूं तो चारभुजा मंदिर में सभी प्रमुख त्योहारों के अलावा प्रतिएकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा तिथि पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। किन्तू डोल ग्यारस पर्व पर भगवान चारभुजा ने छः स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ किया। ज्ञात हो कि इस पर्व की तैयारियां करीब एक माह पूर्व ही शुरू हो गईं थीं। ग्राम के व्यवसायी और ग्रामीण शनिवार को पूरा दिन श्रद्घालुओं की सेवा में जुटे रहे। प्रशासन ने पर्व को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

    उत्थापन आरती के बाद भगवान श्री चारभुजा नाथ डोल पर सवार होकर नगर

    जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के मार्गदर्शन में एसडीओपी नीरज नामदेव, चौकी प्रभारी शंकरसिंह जमरा भारी पुलिस बल के साथ ग्राम में उपस्थित रहे। वहीं हथनी नदी किनारे व पुल पर भी पुलिस के विशेष इंतजाम रहे।

    डोल ग्यारस पर्व उमड़े श्रद्धालु चारभुजा धाम

    यहां विशेष बात यह थी कि डोल ग्यारस पर्व पर बनने वाला 5 क्विंटल विशेष प्रसाद श्री सांवरिया सेठ मंदिर राजस्थान से आए हलवाई द्वारा तैयार किया गया था। इसे मठड़ी, सागर और लड्डू के नाम से जाना जाता हैं। इस प्रसाद का स्वाद भी अनूठा होता है। जिसे श्रद्धालुओ ने मंदिर में दर्शन उपरांत सशुल्क प्राप्त किया। प्रसाद की बिक्री शुरू होने के साथ ही मंदिर परिसर में प्रसाद काउंटर पर लंबी कतारें लग गई थी। जिसे खरीदने को लेकर श्रद्धालुओ में खासा उत्साह देखने को मिला।

    सांवलिया सेठ से आए हलवाइयों के द्वारा बनाया गया प्रसाद मठड़ी, लड्डू, सागर खूब बिका

    महोत्सव से पहले 13 सितंबर की रात 8 बजे भजन संध्या हुई। जिसमे प.पु. गुरुदेव संत श्री नागर जी महाराज के प्रिय भक्तजन आदिवासी भाइयों बहनों द्वारा शानदार धर्ममयी भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पधारे जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव व जिला परिवहन अधिकारी कृतिका नामदेव ने श्री चारभुजा नाथ जी के दर्शन कर भजन संध्या में उपस्थित होकर आनन्द लिया।

    प.पु संत श्री नागर जी महाराज के आदिवासी समुदाय की भक्त मंडली द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति

    वही डोल ग्यारस पर्व की रात 9 बजे भव्य भजन गंगा हुई। जिसमें मनोज खींची राजस्थानी श्री म्यूजिकल ग्रुप कोटड़ी, प्रतापगढ, राजस्थान टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

    श्री चारभुजा नाथजी की पोशाक के लाभार्थी-

    1. मंगला आरती स्व. सेंठ श्री धनराजजी बापूलालजी परवाल एवं परवाल परिवार खट्टाली।
    2. श्रंगार आरती श्री रविन्द्रजी, श्री जितेन्द्रजी राठौड़ श्री सॉई एजेंसी जोबट।
    3. राजभोग आरती श्री तरुण कुमारजी बृजमोहनजी मालपानी लिमखेड़ा (गुजरात)।
    4. उत्थापन आरती श्री सुरेशजी, नरेशजी माणकलालजी शारडा आलीराजपुर।
    5. महाआरती श्री धन्नालालजी बाबुलालजी राठौड़ खट्टाली।
    6. शयन आरती स्व. श्री केशवलालजी चंपालालजी कोठारी आलीराजपुर (बडौदा)।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleडोल ग्यारस: जिले का सबसे बड़ा महोत्सव; उमडेगा आस्था का सैलाब, उडेगी रंग बिरंगी गुलाल
    Next Article अलीराजपुर जिला पंचायत उपचुनाव: भाजपा की प्रत्याशी विनुरा मोहन कनेश की जीत, सांसद बनने के बाद रिक्त हुआ था पद
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है।

    Latest News

    खबर का असर: बड़ी खट्टाली हमले मामले में FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

    महाशिवरात्रि पर मिट्टी से तैयार भगवान शिव की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    महाशिवरात्रि पर मिट्टी से तैयार भगवान शिव की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

    आलीराजपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी खट्टाली निवासी कलाकार भगवानदास प्रजापत ने मिट्टी से…

    अलीराजपुर। चोरों ने म्यूजिक स्टूडियो को बनाया निशाना: लाखो रुपये के सामान ले उड़े चोर

    अलीराजपुर जिले की 108 एम्बुलेंस की लापरवाही: शराब के नशे में चला रहे एम्बुलेंस, राहगीर को मारी टक्कर

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    ग्रेफाइट खनन: सांसद अनिता चौहान ने अलीराजपुर जिले के खट्टाली क्षेत्र की 600 हेक्टेयर भूमि को निरस्त करने के लिए संसद में आवाज उठाई

    अलीराजपुर । विजय मालवी ।  ग्रेफाइट खनन: सांसद अनिता चौहान ने अलीराजपुर जिले के खट्टाली…

    नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के तहत बारिश के पहले बकरियों को लगाए जा रहे टीके

    अलीराजपुर समाचार. बारिश से पहले बकरियों में पी.पी.आर. (पेस्टी देस पेटिट्स रुमिनेंट्स) जैसी घातक बीमारी…

    शिक्षक दिवस स्पेशल: शिक्षक होना आसान नहीं; समाज और देश के निर्माण में निभाता है शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान

    अलीराजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जब हम गुरुजनों को नमन करते हैं, तो यह…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    लड़कियों के साथ छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवकों को भारी पड़ा

    न पीने का पानी, न शौचालय की व्यवस्था विभाग नहीं दे रहा ध्यान – नितेश अलावा

    मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

    अलीराजपुर नदी नाले उफान पर: भारी बारिश के कारण डैम के गेट खोले गए, 24 घंटो में होगी भारी बारिश

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.