अलीराजपुर। पीएम श्री हाई सेकेंडरी स्कूल बड़ी खट्टाली में मंगलवार को नशा मुक्ति विषय पर एक विशाल जन जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 900 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशा उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक का पुष्पहारों से भव्य स्वागत सरपंच चैन सिंह डावर, उपसरपंच शुभम मेहता, प्राचार्य के. सी. धारवे, एसडीओपी रविंद्र राठी, टीआई विजय वास्कले, रमेश मेहता, विजय मालवी, मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया।…
Author: Vijay Malvi
अलीराजपुर। पदम प्रभु ग्रुप अलीराजपुर द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत 19 जुलाई, शनिवार को दोपहर 1 बजे से लक्ष्मणी तीर्थ परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत कुल 151 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिससे तीर्थ परिसर में प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, जोबट विधायक महेश पटेल, जिलाधीश अरविंद अभय बेडेकर, और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तीर्थ परिसर के अध्यक्ष कमलचंद जैन करेंगे। वृक्षारोपण का लाभ सुरेंद्र कुमार…
अलीराजपुर। जिले के सोंडवा विकासखंड के ग्राम बेसवानी में बुधवार को एक नर तेंदुआ ग्रामीण क्षेत्र में घुस आया और एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए गुजरात रेफर किया गया है। इस भयावह हमले के बाद अन्य ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में लाठी-डंडों से तेंदुए को घेरकर मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। 10 दिनों से सक्रिय था तेंदुआ, पहले भी कर चुका था हमला – जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ पिछले 10 दिनों से बेसवानी सहित आस-पास के क्षेत्रों में…
मानसून का मौसम और खेत-खलिहान में काम का समय, साथ ही ज़रूरत है सावधानी की। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने की घटनाएं इस मौसम में ज्यादा होती हैं। ऐसे में सही जानकारी ही जीवन बचा सकती है। क्या करें अगर सांप काट ले: पीड़ित को शांत रखें और घबराने न दें। धीरे-धीरे सांप से दूर जाएं। घाव वाले अंग को स्थिर रखें, हिलाएं नहीं। अगर अंग पर कोई गहना या कसी हुई चीज़ हो तो निकाल दें। पीड़ित को करवट दिलाकर, चेहरा ऊपर रखें और उसे जल्दी से अस्पताल लेकर जाएं। क्या ना करें: पीड़ित को न दबाएं, न…
अलीराजपुर। अलीराजपुर से दाहोद जाने के दौरान आम्बुआ से सेजवाड़ा तक नेशनल हाईवे 56 की दयनीय स्थिति को लेकर सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने चिंता जाहिर करते हुए उसे हाइवे के रूप में लाने की ठान ली। सांसद चौहान ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन जी गडकरी को पत्र प्रेषित कर आम्बुआ से सेजवाड़ा तक के नेशनल हाईवे 56 को सिंगल लेन से टू लेन कार्य को गति देने की मांग करते हुए आम जनमानस की समस्या से अवगत करवाया। मंत्री सांसद हेल्पलाइन के प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने बताया कि लोकप्रिय सांसद अनिता चौहान ने ग्रामीणजनों एवं राहगीरों को…
अलीराजपुर। कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग ने बताया कि कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशन पर जिला अलीराजपुर के कार्यक्षेत्र में मानसून, आंधी, तूफान, बारिश के दौरान विद्युत प्रदाय में अवरोध उत्पन्न होने पर अधिकारियों से संपर्क हेतु मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिससे ग्रामीण या नगरीय क्षेत्र में विद्युत अवरोध होने पर तुरंत जानकारी दी जा सकती है। जिला स्तरीय कार्यपालन यंत्री पंकज डावर 8989984319, 8889000071, अलीराजपुर क्षेत्र के लिए दुर्गेश चौहान 8989989557, जोबट क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री विरेंद्र सोलंकी 8989983932, सोण्डवा के लिए कनिष्ठ यंत्री वेस्ता डावर 8435118616, कट्ठिवाडा के लिए कनिष्ठ यंत्री रमेश डावर, चंद्रशेखर…
बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। पीएम श्रीं हायर सेकंडरी स्कुल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुनकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पीएम श्रीं हायर सेकंडरी स्कुल के प्रभारी प्राचार्य के.एस. धारवे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, अपितु भारत की प्राचीन परंपरा का वह अमूल्य उपहार है, जो सम्पूर्ण विश्व को संतुलित जीवन जीने की दिशा प्रदान करता है। भारत सरकार के सतत प्रयासों से वर्ष…
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में जिले के सोंडवा तहसील अंतर्गत ग्राम बेजड़ा निवासी राकेश भयडिया ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सहायक संचालक ग्रामोद्योग पद पर चौथी रैंक प्राप्त करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में राकेश भयडिया तहसील अलीराजपुर में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिला पटवारी संघ अलीराजपुर ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में उनका भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें फूल मालाओं से लादकर, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। लगातार मेहनत और लगन से मिली सफलता राकेश ने MPPSC…
खट्टाली, अलीराजपुर। शनिवार दोपहर को एक मार्मिक हादसे में वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम खेरवा और चमार बेगड़ा की सीमा पर स्थित रेलवे ब्रिज के पास हुआ। खट्टाली चौकी प्रभारी शंकर सिंह जमरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान सेकड़िया (65 वर्ष) पिता नानका, निवासी ग्राम बेटवासा के रूप में हुई है। वृद्ध अपनी बेटी से मिलने के लिए ग्राम खेरवा के बांदी फलिया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेकड़िया रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहा था, तभी जोबट से प्रतापनगर की ओर जाने वाली…
अलीराजपुर समाचार. कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अभियान एवं महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत, निर्माण एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों की स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह, अनुविभागीय अधिकारी अर्थ जैन, प्रभारी अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह बघेल, संयुक्त कलेक्टर प्रियांशी भंवर, डिप्टी कलेक्टर निधि मिश्रा सहित समस्त बीआरसी, सीडीपीओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में 257 स्कूल भवन जीर्ण-शीर्ण या अनुपयोगी स्थिति में हैं, जिनके…
अलीराजपुर समाचार. बारिश से पहले बकरियों में पी.पी.आर. (पेस्टी देस पेटिट्स रुमिनेंट्स) जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 28 मई से शुरू होकर एक माह तक चलेगा। पशु चिकित्सा सेवाओं के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.पी.आर. एक गंभीर संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जो बकरियों में सर्दी-खांसी, नाक बहना, मुंह पर दाने, तेज बुखार और दस्त जैसी लक्षणों के साथ दिखाई देता है। यह रोग इतनी तेजी से फैलता है कि संक्रमित बकरी की मृत्यु भी हो सकती है, और यह अन्य बकरियों को…
अलीराजपुर। चंद्रशेखर आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम काकड़बारी नाड़ फलिया में शादी समारोह के दौरान तेज़ आवाज़ में दो डीजे बजाए जा रहे थे। इस पर मिशन D3 समिति द्वारा तत्काल सूचना भाबरा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति तेज़ साउंड में सार्वजनिक रूप से डीजे बजाने पर एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों डीजे ज़ब्त कर लिए। जानकारी के अनुसार, ज़ब्त किए गए दोनों डीजे बाहर से मंगवाए गए थे, एक झाबुआ और दूसरा दाहोद जिले से। ज्ञात रहे कि मिशन D3 के अनुसार, आदिवासी समाज में केवल एक डीजे और…
