अलीराजपुर। अलीराजपुर जिले में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक अज्ञात महिला की लाश मिली, जिसका सिर धड़ से अलग था। महिला का शव नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम सोलिया में रेत की फैक्ट्री के पास मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। एसडीओपी नीरज नामदेव, नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके और शव को कब्जे में ले लिया। वही महिला के हाथ पर कस्तूरी अनिल लिखा हुआ है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।
अलीराजपुर महिला का सिर कटा शव मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी
विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है।