नियमों के प्रति जागरूकता लाने यातायात पुलिस कर रही जागरूक, स्कूल बस की चैकिंग भी की

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस अलीराजपुर के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाये जाने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।
इस क्रम में यातायात पुलिस के द्वारा हाट-बाजार, सार्वजनिक स्थान व स्कूल – काँलेजों में जाकर पम्पलेट्स, फ्लेक्स, बेनर व पी.ए. सिस्टम के माध्यम आम-जन को यातायात के नियमों के बारे में बताया व समझाया जा रहा है । जिससे की लोग सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते है व चैंकिंग के दौरान चालानी कार्यवाही से भी बच सकते है । यातायात पुलिस के द्वारा शहर के मुख्य चौराहो – तिराहों पर यातायात जागरुकता संबंधी बड़े – बड़े होर्डिंग भी लगाये गये जिसकी सहायता से लोग दुर्घटना की गंभीरता व उसके बचाव को भी जान सके।


