Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, February 4
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    मिशन D3 (देजा दारू और डीजे) पर नियंत्रण सबंधी रणनीतिक बैठक संपन्न: आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा – कलेक्टर डॉ बेडेकर

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    मिशन D3 (देजा दारू और डीजे) पर नियंत्रण सबंधी रणनीतिक बैठक संपन्न: आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा - कलेक्टर डॉ बेडेकर

    मिशन D3 जनजागरण हेतु पोस्टर विमोचन माननीय केबिनेट मंत्री, पूर्व विधायक, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक द्वारा समाजजनो समक्ष किया

    अलीराजपुर। गत वर्षो से समाज में जनजागरण अभियान तेजी से जारी है इसी दौरान समाज में बढ़ते देजा दारू और डीजे प्रचलन से बढ़ते खर्चे और कर्जे से बचाने की मुहीम का नाम D-3 दिया गया। जिसका उद्देश्य आदिवासी समाज को सशक्त बनाकर आर्थिक रूपसे मजबूत करना है। फिजूल और अतिरिक्त कर्जे से बचाकर समाज में बढ़ती बुराइयों को रोकना नियंत्रित करना है। पिछले दो साल से D3 फॉर्मूले पर कई जगह बैठके हुई सकारात्मक परिणाम भी मिले। लेकिन अंततः क्षेत्रीय अलग अलग पटेल परम्परा होने से नियमों का उलंघन कर मनमर्जी से रेट बढ़ाकर एक पक्ष को हमेशा कर्जे में डाल दिया जाता रहा है। इन सारी परेशानियों को देखते हुए पुरानी गलतियों से सिखते हुए ही अब ये पोस्टर सालभर की मेहनत और सबकी राय सलाह अनुसार सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले सभी राजनीतीक दलों, सामाजिक संगठनों ओर जिम्मेदार जागरूक लोगो को जोड़कर क्षेत्रीय जिम्मेदारी देकर देजा दारू और डीजे के अधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान को बताते हुए बनाया गया है। जिसका विमोचन आज जिला मुख्यालय पर माननीय केबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान, पूर्व विधायक मुकेश पटेल, कलेक्टर डॉ.अभय अरविन्द बेडेकर, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा उपस्थित समस्त सामाजिक वैचारिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ समक्ष किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी महापुरुषों की फोटो पर माल्यार्पण से किया गया।

    मिशन D3 (देजा दारू और डीजे) पर नियंत्रण सबंधी रणनीतिक बैठक संपन्न: D3 पोस्टर विमोचन अलीराजपुर

     

    उक्त कार्यक्रम में उपस्थित केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अपने सम्बोधन में D3 पर खुद से शुरुआत करने की अपील करते हुए समाज में इसे लागू करवाने में पूरी मदद करने की बात कही और क्षेत्र में बढ़ते बाल अपराध, कुपोषण, बाल विवाह धर्मान्तरण पर भी ध्यान आकर्षित किया। पूर्व विधायक मुकेश पटेल द्वारा शुरुआत खुद से शुरुआत करने की बात कही दारू, डीजे कम कर समाज को एकजुट होने का आव्हान किया। जिससे कि आदिवासी समाज का हर एक परिवार शश्क्त बनेगा।

    मिशन D3 (देजा दारू और डीजे) पर नियंत्रण सबंधी रणनीतिक बैठक संपन्न: आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा - कलेक्टर डॉ बेडेकर

    जिला कलेक्टर डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर द्वारा आदिवासी समाज को अतिप्राचीन समाज बताया उनकी परम्परा को बचाकर ताड़ी से काम चलाने की बात कही। विदेशी शराब को बंद करवाकर डीजे के मापदंडो को समाज तय कर हमे अवगत करवाए। उसके बाहर जाने वालो पर हम कार्यवाही करेंगे कहकर उपस्थित समाज जनो का हौसला बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा D-3 पेम्पलेट में दिए स्लोगन को आदिवासी भाषा में पढ़कर सुनाया और बहुत अच्छा प्रयास बताकर इस मुहीम में किसी भी प्रकार का हर सम्भव सहयोग करने की बात कही।

    मिशन D3 (देजा दारू और डीजे) पर नियंत्रण सबंधी रणनीतिक बैठक संपन्न: आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा - कलेक्टर डॉ बेडेकर

    मिशन D-3 के संयोजक नितेश अलावा द्वारा इस मिशन की महत्ता बताकर सभी पार्टी धर्म संगठनों से ऊपर उठकर एक साथ आकर इस बढ़ती सामाजिक बुराई पर नियंत्रण पाने की बात कहकर मिशन D3 को विस्तार से समझाया।

    करीबन 12 बजे से स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में शुरु हुआ ये पोस्टर विमोचन और वर्कशॉप कार्यक्रम में जिलेभर के क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और अपने अपने सुझाव दिए साथ ही इस बाबत जल्दी ही पोस्टर में दिए जागरूकता वाले संदेश लेकर गांव गांव जन जन तक जाकर जल्दी ही बैठके करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ताकि शादियों के पूर्व एक जिलास्तरीय बैठक का आयोजन पटेल चौकीदार सरपंच तड़वी और जागरूक जिम्मेदार सामाजिक लोगो का महासम्मेलन कर जिलेभर में एकरूपता लाने वाला नियम बनाकर सार्वजनिक रूपसे लागू किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन विक्रम चौहान ने किया आभार केरम जमरा ने माना।

    मिशन D3 दहेज, देजा और दारू का पोस्टर विमोचन अलीराजपुर

    इस अवसर पर कार्यक्रम में शमशेर पटेल, शंकर बामनिया, मुकेश रावत, रतनसिंह रावत, भंगुसिंह तोमर, अरविन्द कनेश, विनय चौहान, गोविन्द भयडिया, भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल, नरु तोमर सरपंच, लालसिंह डावर, बसंत अजनार, केशर सिंह बामनिया, दिनेश निनामा, मंजूला लोहार, विद्या बंदोड, गुलाबी तोमर, जनप्रतिनिधि रिंकू बाला डावर, नीलेश डावर, मोतेसिंह भूरिया, संजय रावत, अंगरसिंह चौहान, रोहित पढ़ियार, प्रणव बघेल, विक्की नींगवाल, भारत चौहान सरपंच, अमेश सरपंच, गेंदु सिंह, गणेश किराड़, रितु राज लोहार, दिलीप बामनिया, सहित काफी संख्या में उपस्थित पटेल सरपंच और जागरूक समाज के लोगो ने सुझाव दिए। अपनी बात रखते हुए समाज से अपील कर इ मुहीम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleबड़ी खट्टाली में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई, आदिवासी अधिकारों पर चर्चा हुई व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई
    Next Article रेल नेटवर्क आदिवासी अंचल मुख्य रूट से जुड़ जाएगा: अलीराजपुर-खंडवा तक 250 किमी की नई रेल लाइन बिछेगी
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है।

    Latest News

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    एक शसक्त आर्थिक सम्पन्न आदिवासी समाज की कल्पना के लिए, जानिए मिशन D3 के बारे में

    आदिवासी समाज अलीराजपुर ने मिशन D3 देजा, दारू और डीजे नियंत्रण जनजागरण अभियान के तहत…

    अलीराजपुर। चोरों ने म्यूजिक स्टूडियो को बनाया निशाना: लाखो रुपये के सामान ले उड़े चोर

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    एमएसएमई कार्यशाला: उद्योगों का विस्तार कर उनके कार्यप्रणाली में सुधार करें

    अलीराजपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग…

    मिशन D-3 : सहमति अनुसार अब एक से अधिक डीजे पर कार्यवाही करेगा प्रशासन – तहसीलदार

    भाबरा क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायत की बैठक संपन्न, पूर्व विधायक माधो सिंह डावर उपस्थित…

    आलीराजपुर के सीईओ प्रखर सिंह का तबादला, इंदौर नगर निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी प्रखर…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    सहकारिता उचित मूल्य की दुकान के गोदाम में घुसा पानी: गोदाम गिरने का डर बना हुआ है

    अच्छी बारिश होने पर निभाया वादा, गधों को खिलाए गुलाब जामुन

    कलेक्टर नीतू माथुर ने पत्रकारों से की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विकास की कार्ययोजना साझा की

    बाल विवाह को रोका गया, प्रशासन की तत्परता से बची नाबालिग

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.