शक्षम अधिकारी एसडीएम अलीराजपुर द्वारा पटवारी इडू कनेश को त्वरित कार्यवाही करते हुए नोटिस देकर जवाब मांगा
अलीराजपुर। ज्ञात रहे की 21 मार्च रात में इडू पटवारी की ग्राम मोरधी चांदपुर थाना क्षेत्र में शादी थी। जिसमे एक से अधिक डीजे होने की सुचना प्राप्त होते ही प्रशासन ने सक्रियता दिखाकर त्वरित कार्यवाही की।

वही समाज में चल रहे जनजागरण का असर पुरे जिले में साफ दिखाई दे रहा है। पुरे जिले में विदेशी शराब का सेवन सामाजिक आयोजन में बंद कर दिया है और DJ दहेज सिमित करने की मुहीम मिशन D3 के समस्त जमीनी सक्रिय कार्यकर्ता शादियों पर नजर बनाये हुए है।

Mission D3 : कमिटी ने बताया कि समाज द्वारा बनाये गए सामाजिक नियमों का पालन न करने पर ऐसी ही कार्यवाही होगी।
इसलिए सभी लोग ध्यान देवे –
1)शादी में सिर्फ एक ही DJ बजेगा।
2)शादी नुक्ता पाटला गाता में विदेशी शराब न पीना है, न पिलाना है।
- ऐसा करने पर सुचना मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।
जिसकी जिम्मेदारी आपकी स्वयं की रहेगी।

