बरझर सहित आसपास के कई गांवो मे लगातार ग्राम पटेल, तड़वी, सरपंच से मिलकर रुपरेखा बनाकर सुझाव लिए जा रहें है
भाबरा, अलीराजपुर। जिलेभर मे दहेज दारू और DJ. को नियंत्रण करने के उद्देश्य से पिछले दो माह मे दर्जनों बैठक देखने को मिली जनजागरण के इस अभियान मे जिला प्रशासन, पुलिस विभाग भी सक्रिय होकर खाटला बैठक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री राजेश व्यास भी प्रयास करते नजर आ रहे है।
गत 17 नवम्बर 2024 को जिला मुख्यालय पर हुए पोस्टर विमोचन और वर्कशॉप के बाद लगातार बैठकों का दौर जारी है। जिसमे बोरी, सुड़ी,बलेड़ी, खट्टाली, नानपुर, फाटा वासकल, चांदपुर, फूलमाल के कई गांवो मे। बरझर, भाभरा, चमारबेगड़ा, बखतगड़, मथवाड़, कट्ठीवाड़ा सहित कई जगह बड़ी बैठक कर समाजजन जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जागरूक युवाओ ने शामिल होकर समाज को अतिरिक्त खर्चा और कर्जा से बचाने की अपील की और इसके सकारात्मक परिणाम भी नजर आने लगे है।
आने वाले दिनों मे भाभरा मे 24-25 को एक बड़ी बैठक होना तय है। जिसे लेकर समाज के जागरूक युवा जगह जगह गांव गांव जाकर तड़वी सरपंच पुजारा और जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस बैठक मे आने का निमंत्रण दे रहें है साथ ही ग्राम तड़वी से मिलकर स्थानीय झगड़ा भांजना आदि का रेट समझकर एक रजिस्टर मे लिखकर सुझाव मांगे जा रहें है।
पुरे जिले मे D3 का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। अब ग्रामवासी स्वयं ही बैठक करने के लिए आतुर है ताकी शादी सीजन के पूर्व लगभग एक जैसा रेट बनाकर अतिरिक्त बोझ न बड़े।
ज्ञात रहें की होली बाद आदिवासी समाज मे शादियों का दौर शुरू होता है और अभी लड़का लड़की देखने शादी तय करने का समय है। जिले मे हर गांव का अपना अलग रेट होता है। कई गांवो मे अधिक होने से वर पक्ष को काफी कर्जा का सामना करना पड़ता है। जिसे सिमित बनाये रखने का कार्य D3 नियंत्रण समिति के माध्यम से किया जा रहा है।
इसी कड़ी मे आने वाली 24-25 जनवरी को भाबरा थाना क्षेत्र की बड़ी बैठक प्रस्तावित है। जिसमे जिले से माननीय केबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान, जोबट विधायक सेना पटेल, जिला कलेक्टर श्री अरविन्द अभय बेडेकर, पुलिस अधीक्षक राजेश जी व्यास, पूर्व विधायक माधू सिंह डावर, भाबरा अनुभाग के SDM, तहसीलदार और TI. सहित जिले के मुख्य सामाजिक कार्यकर्ताओ के शामिल होने की बात कही जो सभा को मार्गदर्शन देकर सामाजिक जनजागरण के ईस अभियान को सफल बनाने की बात करेंगे और एक प्रस्ताव पारित करेंगे।
बैठक को लेकर क्षेत्र मे सामाजिक कार्यकर्ता बसंत अजनार, जवानिया सरपंच नरसिंह भूरिया, गिरधा तड़वी कुवरसिंह, सरपंच छगन वसूनिया, पप्पू वसूनिया, सुरेश बामनिया, बेहड़वा तड़वी पारु बामनिया, पुजारा सेंसिंह बामनिया, सरदार परमार, नवल गणावा, बिना तड़वी, सरपंच, सहित काफी जागरूक युवा गांव गांव जाकर समर्थन जूटा रहें है और बैठक मे आने हेतु D3 पोस्टर बाटकर निमंत्रण दे रहें है। https://cryptocasinohk.com/

