Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Tuesday, September 8
    Mp Regional NewsMp Regional News
    मध्यप्रदेश

    आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड से प्रतापनगर दौड़ेगी यात्री ट्रेन, मेमू ट्रेन का किराया 45 रु. रहेगा

    सौगात : टांडा को मिली विकास की बड़ी सौगात... पहली ट्रेन से खुलेगी तरक्की की नई राह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रताप नगर-टांडा रोड मेमू को दिखाएंगे हरी झंडी
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 8, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    सौगात : टांडा को मिली विकास की बड़ी सौगात... पहली ट्रेन से खुलेगी तरक्की की नई राह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रताप नगर-टांडा रोड मेमू को दिखाएंगे हरी झंडी

    मध्यप्रदेश। आदिवासी अंचल के लिए मंगलवार का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार धार जिले की सीमा में यात्री ट्रेन पहुंचेगी। छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के तहत प्रताप नगर से टांडा रोड स्टेशन के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड से प्रतापनगर दौड़ेगी यात्री ट्रेन, मेमू ट्रेन का किराया 45 रु. रहेगा

    इस ऐतिहासिक अवसर का सीधा प्रसारण टांडा स्टेशन पर होगा, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस पल के साक्षी बनेंगे। रेल सेवा की शुरुआत के साथ ही लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे आदिवासी अंचल को बड़ी सौगात मिलेगी। इससे गुजरात और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा और कारोबार, शिक्षा, रोजगार व पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

    आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड से प्रतापनगर दौड़ेगी यात्री ट्रेन, मेमू ट्रेन का किराया 45 रु. रहेगा

    छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के तहत प्रताप नगर से आलीराजपुर के जोबट होते हुए डेकाकुंड से टांडा रोड तक नियमित मेमू ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे ने करीब 435 करोड़ रुपए की लागत से डेकाकुंड से टांडा रोड के बीच 16 किमी नया रेल ट्रैक तैयार किया है। प्रताप नगर से ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होकर सुबह 9.35 बजे टांडा रोड पहुंचेगी। वापसी में टांडा से शाम 5 बजे ट्रेन चलेगी और रात करीब 9.30 बजे प्रताप नगर पहुंचेगी।

    आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड से प्रतापनगर दौड़ेगी यात्री ट्रेन, मेमू ट्रेन का किराया 45 रु. रहेगा

    45 रुपए न्यूनतम रहेगा किराया, बस में 500 रुपए खर्च : मेमू ट्रेन चालू होने का सबसे बड़ा फायदा गरीब, मजदूर और मरीजों को मिलेगा, जिन्हें इलाज के लिए गुजरात जाने पर बड़ी राशि चुकाने पड़ते थे। बस में 500 रुपए खर्च होते हैं। वहीं ट्रेन में सफर करने पर टांडा स्टेशन से प्रताप नगर का किराया मात्र 45 रुपए लगेगा। बच्चों के लिए यह 25 रुपए होगा।

    दुल्हन की तरह सजी रेल... धार जिले के टांडा रोड के लिए ऐतिहासिक दिन-- टांडा रोड, जोबट, आलीराजपुर और छोटा उदेपुर को वडोदरा से जोड़ने वाली यात्री ट्रेन नई उम्मीदों के साथ अपने सफर की शुरुआत करेगी - रेल कनेक्टिविटी से अब इस क्षेत्र में विकास और नए अवसरों की राह खुलेगी

    पहला पड़ाव पूरा, अब धार तक रेल पहुंचने का इंतजार : छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना करीब 147 किमी लंबी है और इसकी अनुमानित लागत 3900 करोड़ रुपए है। इसमें प्रताप नगर से टांडा रोड तक करीब 101 किमी रेल ट्रैक तैयार हो चुका है। अब टांडा से धार के बीच करीब 46 किमी का काम शेष है।

    दुल्हन की तरह सजी रेल... धार जिले के टांडा रोड के लिए ऐतिहासिक दिन-- टांडा रोड, जोबट, आलीराजपुर और छोटा उदेपुर को वडोदरा से जोड़ने वाली यात्री ट्रेन नई उम्मीदों के साथ अपने सफर की शुरुआत करेगी - रेल कनेक्टिविटी से अब इस क्षेत्र में विकास और नए अवसरों की राह खुलेगी

    रेल परियोजना का तिरला में प्रस्तावित : इंदौर-दाहोद और छोटा  उदयपुर-धार रेल परियोजना का जंक्शन धार के समीप तिरला में प्रस्तावित है। दोनों परियोजनाओं के जुडने से इंदौर सहित गुजरात और महाराष्ट्र के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे आम यात्रियों के साथ ही पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र और व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने टांडा से धार के बीच शेष रेल लाइन का काम जल्द पूरा करने की मांग की है, ताकि सिंहस्थ के दौरान भी इस रेल संपर्क का लाभ श्रद्धालुओं को मिल सके।

    Latest News Madhyapradesh Madhyapradesh News In Hindi Mp Regional News एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleनर्मदा किनारे बसे आंजनबारा की खूबसूरती, पहाड़ों और हरियाली के बीच बसा है गांव
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    नर्मदा किनारे बसे आंजनबारा की खूबसूरती, पहाड़ों और हरियाली के बीच बसा है गांव

    डिंडौरी के पटवारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में पटवारी संघ आलीराजपुर ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन

    आलीराजपुर जिले की स्कूल-आंगनवाड़ियों की बदहाली पर टीम मिशन D3 ने उठाई आवाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    पानी में डूबकर मृत्यु पर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

    अलीराजपुर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कट्ठीवाड़ा द्वारा तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में पानी में…

    कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से अलीराजपुर को मिली 3 नई सड़कों की सौगात

    नही बनाई मुंडेर: सड़क किनारे खुला कुआं दे रहा है हादसों को न्योता, नजर हटी दुर्घटना घटी

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    व्यक्तिगत प्रगति के साथ-साथ देश की उन्नति का लक्ष्य रखना चाहिए – प्रो. रावल

    वैष्णव कन्या विद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रो. रावल ने ध्वजारोहण किया…

    माँ तुझे सलाम योजना के अंतर्गत बालक खिलाड़ियों का दल रवाना

    माँ तुझे सलाम योजना के अंतर्गत बालक खिलाड़ियों का दल रवाना होगा विजय मालवी ✍️…

    पीएम श्रीं हायर सेकंडरी स्कुल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

    बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। पीएम श्रीं हायर सेकंडरी स्कुल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    मचा हड़कंप: झोलाछाप डॉक्टर के अवैध क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई, जिले भर में गली मोहल्ले में झोलाछाप डॉक्टरों का अंबार है

    वन विभाग की टीम ने 11 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया

    भव्य शोभायात्रा निकाली: धूमधाम से मनाई वीर दुर्गादास राठौड़ की 386 जयंती

    इंदौर में हो रहा है प्रेरक जैन सत्र: ज्ञान और अहिंसा के मार्ग पर चलने का सुनहरा अवसर

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.