आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर आयोजित की जा रही माँ आराधना यात्रा के तहत रविवार को खट्टाली मंडल की यात्रा श्री चारभुजा मंदिर खट्टाली से प्रारंभ होकर मालवाई माता मंदिर पहुँची। इस यात्रा में 500 से अधिक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों एवं महिलाओं-बच्चियों तक ने आस्था के साथ पैदल यात्रा में भागीदारी निभाई।
बारिश बनी आस्था की परीक्षा : मण्डल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने बताया कि यात्रा के दौरान खट्टाली से आलीराजपुर तक रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहा। शीतला माताजी मंदिर में दर्शन के बाद जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, तेज बारिश शुरू हो गई। बावजूद इसके श्रद्धालुओं के कदम थमे नहीं और सभी बारिश का आनंद लेते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा दल स्वामी विवेकानंद स्कूल पहुँचा, जहाँ भोजन प्रसादी के बाद मालवाई माता मंदिर पहुँचा और मां चामुंडा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मंत्री और सांसद ने किया स्वागत : मालवाई माता मंदिर परिसर में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनिता चौहान भी पहुँचे। उन्होंने यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री चौहान ने यात्रियों से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता : यात्रा में खट्टाली मंडल प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता, भीती सरपंच बालू तोमर, मसानी सरपंच भारत मौर्य, भेरू सिंह कनेश, नांबू बघेल, नानसीह सिंह बघेल, सूरज, सुनील मौर्य धुधलवाट, दिनेश डावर घटवानी, खंडाला सरपंच गिलदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन सम्मिलित रहे।
व्यवस्था में सक्रिय रहे कार्यकर्ता : यात्रा में व्यवस्था की जिम्मेदारी मदन लड्डा, जयेश मालानी, विजय मालवी, ललित राठौड़, अनिल मालानी, ऋषि, श्याम परवाल सहित खट्टाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने निभाई। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री सचिन योगी, मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, सुदीप जैन आदि ने भोजन प्रसादी की व्यवस्था संभाली।

