शिक्षक थानसिंह मायड़ा 43 वर्ष शिक्षकीय सेवाकाल पूर्ण कर हुवे सेवानिवृत्त
अलीराजपुर। विशाल चौहान। जोबट विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छोटी खट्टाली निवासी शिक्षक थानसिंह मायडा ने अपने शिक्षकीय दायित्व को अप्रेल 1981 में कट्ठीवाड़ा ब्लाक के सोरवा से शुरू किया था। शिक्षक के रूप शासकीय सेवा में ज्वाइनिंग होने के बाद जिले के घटवानी, जोबट, पलासदा स्कूल ओर 31/08/2024 को प्राथमिक स्कूल वासक्ला फलिया खट्टाली में सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

संकुल केंद्र की ओर से भावभीनी विदाई दी-
विदाई समारोह में ग्राम सरपंच चेनसिह डावर, बड़ी खट्टाली संकुल प्राचार्य कुंवरसिंह धार्वे, जगदीश परवाल, राजेन्द्र चमका, दौलत चौहान, सस्तिया सर, मसानिया सर, विक्रम सर, छगन सिंह कलेश, जनशिक्षक प्रदीप मंडलोई, भिंडे सर, विजय डावर, श्रीमती संगीता भिंडे, श्रीमती रोशनी चौहान, श्रीमती चम्पा मंडलोई, श्रीमती संगीता डुडवे, दिलीप मायडा, श्रीमती रंजना डुडवे, दिनेश सेन, संजय राठौड़, परिवार के सभी सदस्य, स्कूली बच्चों व ग्राम के कई लोगो ने फूलमाला पहनाकर पूरे सम्मान से शिक्षक थानसिंह मायडा को विदाई दी। सभी के द्वारा मायडा सर के कार्यकाल को सराहा गया व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भी हमेशा याद रखा जाएगा।


