अलीराजपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में जिले के सोंडवा तहसील अंतर्गत ग्राम बेजड़ा निवासी राकेश भयडिया ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सहायक संचालक ग्रामोद्योग पद पर चौथी रैंक प्राप्त करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।
वर्तमान में राकेश भयडिया तहसील अलीराजपुर में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिला पटवारी संघ अलीराजपुर ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में उनका भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें फूल मालाओं से लादकर, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।

लगातार मेहनत और लगन से मिली सफलता
राकेश ने MPPSC परीक्षा की तैयारी में वर्षों तक कड़ी मेहनत की। इससे पहले भी वे 2015 एवं 2017 में वन विभाग (सहायक संरक्षक एवं रेंजर) के लिए चयनित हो चुके हैं, लेकिन शारीरिक दक्षता के परीक्षण में सफलता नहीं मिल पाई थी। उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार अग्रसर रहे।
राकेश भयडिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, और बड़े भाई के आशीर्वाद को देते हुए बताया कि लगातार प्रयास ही सफलता की कुंजी है। पटवारी से प्रशासनिक अधिकारी बनने तक का सफर प्रेरणादायक।
जिले के पटवारी संघ के पदाधिकारियो नितेश अलावा (जिलाध्यक्ष), पूरनसिंह ठकराव (सचिव), पद्मलाल जमरा (कोषाध्यक्ष), करण कनेश, मंजुला जमरा, शारदा डावर, रघु जमरा, दिलीप ओहारिया सहित पूरे स्टाफ ने उन्हें पुष्पवर्षा के साथ बधाई दी। यह उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी श्रुति भयडिया जैसे कई अधिकारियों ने पटवारी पद से प्रशासनिक सेवा में कदम रखा है।
MPPSC 2025 Result Rakesh Bhaydiya MPPSC सहायक संचालक ग्रामोद्योग चयन पटवारी से अधिकारी अलीराजपुर न्यूज़ MPPSC MPPSC Success Story

