Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, February 4
    Mp Regional NewsMp Regional News
    इंदौर न्यूज

    जयस युवा छात्र संसद 2025 : आदिवासी अस्मिता और संवैधानिक अधिकारों पर होगा ऐतिहासिक मंथन

    विधायक डॉ. हीरालाल अलावा बोले... युवा पीढ़ी को बनना होगा संघर्ष और नेतृत्व का भागीदार। कार्यक्रम आदिवासी समाज की चेतना और आत्मसम्मान की नई दिशा तय करेगा।
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 4, 20251 Comment
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    जयस युवा छात्र संसद 2025 : आदिवासी अस्मिता और संवैधानिक अधिकारों पर होगा ऐतिहासिक मंथन

    इंदौर। भारत का लोकतंत्र तभी सशक्त और जीवंत माना जाएगा जब समाज के अंतिम छोर पर खड़े समुदाय की आवाज संसद और विधानसभाओं तक पहुंचेगी। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए आगामी अक्टूबर में मध्यप्रदेश में जयस युवा छात्र संसद 2025 आयोजित की जाएगी। यह दो दिवसीय आयोजन आदिवासी युवाओं को अपनी सोच, चिंतन और दृष्टिकोण को सामने रखने का अवसर प्रदान करेगा।

    आयोजन की विशेषताओं में प्रत्येक प्रतिभागी को 5 से 7 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें केवल पंजीकृत युवा ही भाग ले सकेंगे, जिन्हें 15 दिन पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रतिभागियों का मूल्यांकन सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और अनुभवी सामाजिक-राजनीतिक नेताओं की ज्यूरी करेगी। विजेताओं का चयन 5 पुरुष और 5 महिला प्रतिभागियों में से किया जाएगा। जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

    जयस युवा छात्र संसद 2025 इंदौर

    भाषण के मुख्य विषयों में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार, आदिवासी दर्शन और चिंतन, धर्मांतरण और समाज पर उसका प्रभाव, आदिवासी धर्म-कोड की मांग, स्वतंत्र भारत में आदिवासियों का योगदान, आजादी के संघर्ष में आदिवासी क्रांतिकारियों की भूमिका, विकसित भारत के लिए आदिवासी समाज के विकास के उपाय, संविधान सभा में आदिवासी नेतृत्व का योगदान, ग्रामसभा और पंचायतों की मजबूती जैसे मुद्दे शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त कॉरपोरेट मीडिया, नक्सलवाद और माओवादी विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

    जयस के राष्ट्रीय संरक्षक और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा का कहना है कि यह आयोजन केवल दर्शन नहीं, बल्कि संघर्ष और नेतृत्व का भागीदार बनने का मंच होगा। युवा पीढ़ी को आदिवासी अस्मिता, संवैधानिक अधिकार और समाज की चुनौतियों पर खुलकर बोलना होगा। यही नेतृत्व आदिवासी समाज और राष्ट्रहित की दिशा तय करेगा। जयस युवा छात्र संसद 2025 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की चेतना, आत्मसम्मान और नई दिशा का प्रतीक बनेगी। इससे निकला संदेश न केवल आदिवासी समाज, बल्कि पूरे भारत के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूती प्रदान करेगा।

    Indore News Latest News Madhyapradesh Mp Regional News एमपी रीजनल न्यूज जयस युवा छात्र संसद 2025 इंदौर मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleसामुदायिक भवन में घटिया निर्माण पर विधायक सेना महेश पटेल बरसी, कार्य तत्काल बंद करने के दिए निर्देश
    Next Article शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करना कृतज्ञता युक्त संस्कार – प्रो. राजीव शर्मा
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है।

    Latest News

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    1 Comment

    1. Sunita AGanawa Dhurga on September 4, 2025 4:49 PM

      Very good

      Log in to Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    खट्टाली खनिज ब्लॉक का मुद्दा विधानसभा में उठा: ग्रामसभा की अनुमति क्यों नहीं ली गई – विधायक सेना पटेल

    सवाल-जवाब के दौरान मुख्यमंत्री को बीच में आना पड़ा अलीराजपुर। ग्राम छोटी खट्टाली में कोल…

    इंदौर की मशहूर जगहों पर बनाया वीडियो: वायरल युवती ने मांगी माफी, सुसाइड करने का कहती दिखाई दी

    मिशन D3 नियंत्रण को लेकर सोरवा क्षेत्र के करीबन 35 ग्राम पंचायत की जनजागरण बैठक सम्पन्न

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    हर घर तिरंगा अभियान: आजादी के रंग, खाकी के संग

    अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा तिरंगा रैली को रवाना किया अलीराजपुर, कुलदीप डुडवा। स्वतंत्रता दिवस…

    जनसुनवाई का आयोजन: दिव्यांग ने बैटरी रहित चलित ट्राईकिल व आगलगोटा के ग्रामीणों ने पेयजल दुरस्त करने मांग की

    विजय मालवी की रिपोर्ट… अलीराजपुर । प्रति मंगलवार के भांति जनसुनवाई का आयोजन कलेक्टर डॉ…

    अहिल्याबाई से सीखे संपूर्ण नारी कैसे बने, युगंधरा देवी अहिल्याबाई होल्कर पुस्तक का विमोचन

    पूर्व राज्यपाल सदाशिव कोकजे ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने तरीके से ऐसे ही…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    लड़कियों के साथ छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवकों को भारी पड़ा

    26.72 लाख का अंबेडकर भवन घटिया निर्माण के भँवर में, दो बार धँसे टैंक

    मिशन D3 पंचायत स्तर पर बैठक हुई, ग्रामीणों ने समाजहित में लिया निर्णय

    शिक्षक हुए सेवानिवृत्त: समारोह आयोजित कर शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.