विशाल चौहान, अलीराजपुर। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 14 और जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले रविवार, सोमवार और मंगलवार को तीन बार में 32 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। भाजपा ने उज्जेन से की थी शुरुआत। वही अलीराजपुर से पुनः संतोष (मकु) परवाल को जिला अध्यक्ष की कमान सोंपी गयी।
इन्हें बनाया जिला अध्यक्ष
अलीराजपुर – संतोष परवाल
झाबुआ – भानू भूरिया
मुरैना – कमलेश कुशवाह
मंडला – प्रफुल्ल मिश्रा
भिंड – देवेंद्र नरवरिया
उमरिया – आशुतोष अग्रवाल
नर्मदापुरम – प्रीति शुक्ला
आगर – ओम मालवीय
सीधी – देवकुमार सिंह
रायसेन – राकेश शर्मा
सिवनी – मीना बिसेन
रीवा – वीरेंद्र गुप्ता
बैतूल – सुधाकर पवार
बड़वानी – अजय यादव
पहली सूची में रविवार रात को उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। वहीं, सोमवार को भाजपा ने 18 और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की थी। जिसमें भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव को संगठन की कमान दी गई थी।

