इंदौर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) एयरपोर्ट, इंदौर में मध्य प्रदेश पुलिस के साइबर जागरूकता जन-संवाद अभियान “सेफ़-क्लिक” के अंतर्गत एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 आलोक कुमार शर्मा, सहायक पुलिस उपायुक्त मलहरगंज विवेक चौहान एवं राष्ट्रीय स्तर के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल ने किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने अलग-अलग साइबर अपराधों के मामलों अपनाने वाली सावधानियाँ और उनके बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। सहायक पुलिस उपायुक्त विवेक चौहान ने साइबर अपराध दर्ज कराने की प्रक्रिया के साथ-साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी छात्राओं को दी एवं ऑनलाइन फ्रॉड की रिपोटिंग एवं साइबर डेस्क के बारे में बताया।

वहीं, प्रो. गौरव रावल ने सोशल मीडिया पर बढ़ते खतरों जैसे बिना ओटीपी याने वॉइस कॉल फ्रॉड, और ऑनलाइन फेक लिंक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। इस सत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर चन्द्रबल सिंह कमांडेंट एवं डेप्युटी कमांडेंट जीशान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), इंदौर एव अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।


