अलीराजपुर। विशाल चौहान।
अलीराजपुर जिले के जोबट में एक महिला ने बैंक कर्मचारी की हॉकी से पिटाई कर दी। घटना गुरुवार शाम की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें एक महिला जिसे बैंककर्मी लगातार परेशान कर रहा था। उसके पति को भी अश्लील मैसेज उस महिला के विषय में भेजता था, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी।
बैंककर्मी को पकड़कर थाने लेकर आए हैं। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि यह बैंककर्मी पूर्व में महिला के घर किराए पर रहता था, जब उससे घर खाली कराया गया तो वह लगातार पीछा कर उसे परेशान करता था। बैंककर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


