अलीराजपुर। अलीराजपुर जिले के छकतला पुलिस चौकी अंतर्गत 10 सितंबर को घर के बहार से चोरी हुई बाईक ज़ब्त की गई। फरियादी जसवंत डावर को सुचना मिली की उसकी बजाज पल्सर मोटरबाइक छकतला बाज़ार में एक युवक लेकर घुमता नज़र आया है। जसवंत डावर को सुचना मिलते ही बाज़ार में आया तो पता चला युवक फुलमाल की ओर निकला हैं। जसवंत ने उसका पीछा किया और धोरट फाटे पर उसे रोककर मोटरबाइक देखी तो पता चला की वह गाड़ी उसकी ही है। जो 10 तारीख को घर से बहार से चोर चोरी कर ले गये थें। वही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद कुछ ही देर में पुलिस मोके पर पहुंची और मोटरबाइक के साथ युवक विपीन पिता मोरसिंह निवासी आम्बी को हिरासत में लिया। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर जांच कर रही है।

