आरोपी युवक ने युवती के ऊपर चाकू से तीन से चार वार किये
अलीराजपुर। विशाल चौहान।
जिले के पुलिस थाना जोबट, चौकी बड़ी खट्टाली अंतर्गत ग्राम पलासदा के कवछा फलिया में पानी भरने गई 19 वर्षीय युवती की एक बदमाश ने चाकू गोद कर हत्या कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी युवक ने युवती कुसम पिता भारत कलेश (उम्र 19 वर्ष) के ऊपर चाकू से तीन से चार वार किये। लड़की को गंभीर व्यवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली ले जाया गया था। जहां से उसे अलीराजपुर रेफर कर दिया। अलीराजपुर में कुछ ही देर बाद लड़की ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि आरोपी भी उसी फलिया का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर पानी भरने क्यों आई, बात को लेकर चाकू से वार किए-
मामले में जोबट थाना प्रभारी मोहन डावर ने बताया कि आरोपी संजय (उम्र 23 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इधर पानी भरने क्यों आई? इस बात को लेकर जेब से चाकू निकाल कर लड़की पर तीन से चार वार कर दिए। मामला प्रेम प्रसंग का भी नहीं है। हो सकता है, इनका कोई पुराना विवाद हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


