प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स
इंदौर। विशाल चौहान। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर में प्राचार्य डॉ ममता चंद्रशेखर की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत लेक्चर सीरीज ऑन करियर काउंसलिंग एंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन फॉर अंण्डरग्रैजुएट्स 2024-25 का 6 दिवसीय आयोजन किया गया था। 6 दिवसीय आयोजित व्याख्यान में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य चन्द्रशेखर ने कहा कि बहुत से विधार्थी है जो इंदौर से कई किलोमीटर दूर से यहां पढ़ने आये है। माता पिता भी चाहते है कि मेरा बच्चा बड़े स्तर पर नाम रोशन करे। हम भी चाहते है कि आप माता पिता, अपने गांव शहर व संस्था का नाम रोशन करे। आप माता पिता को छोड़ कर यहां पढ़ रहे हो। अब हमारा भी दायित्व है कि हम आपके सपने को साकार करे। हमारी भी एक योजना है कि हम पढ़ाई के साथ-साथ करियर व प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित, स्पेशल लेक्चर, स्पेशल क्लासेस व विद्यार्थि हित में मार्गदर्शन हेतु विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित किया जाए। वही 02 जनवरी से हम नियमित क्लास चालू कर रहे है। जिसमे पूरे वर्ष सभी विषयों का मासिक चार्ट तैयार किया जाएगा। जिसका समय दोपहर 2 से 5 बजे का रहेगा। इसमें टेस्ट, परीक्षा, साक्षात्कार, आपके सवाल-जवाब व अन्य सभी विषयों पर मार्गदर्शन होगा। इस मौके पर प्राचार्य चन्द्रशेखर ने कहा कि वे भी महीने में एक क्लास विद्यार्थियों की लेंगे। चाहे कितनी भी व्यस्तता क्यो न हो।

आपने कहा कि एक कदम आगे बढ़ने से पहले, अर्थात जो भी आपकी दिशा है। ‘एक कदम आगे बढ़ने से पहले सोचिए’, क्या सच मे हमे जाना चाहिए या नही, जरा सोचिए क्या सच मे जाना चाहते हो। आप तय करो की आपकी मंजिल कहा है। आप सब कुछ पा सकते है। कोई बाधा आपको किसी जगह जाने या पाने से नही रोक सकती है ना आपकी गरीबी, लाचारी, भाषा न ज्ञान। सब कुछ उपलब्ध है। बशर्ते तुम्हे दृढ़ रहना होगा। ज्ञान कम है सुधर जाएगा, गरीबी आज है कल नही होगी, भाषा भी सुधर जाएगी। आप एक ऐसा तूफान बन जाये चाहे जीवन मे कितनी भी परेशानी क्यो न आये, आप अपने लक्ष्य पर पहुँच जाए। परीक्षाएं, सफलताएं, प्रयास, संघर्षिल होना चाहिए। आप लोगो की हिम्मत, प्रयासो और सोच पर मुझे गर्व है। अपने सपनो को साकार कीजिए। महाविद्यालय आपके साथ है, आपके सपनो को हम उड़ान देंगे।
मोबाइल का सही तरीके से इस्तेमाल करे यह भी आज की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है- डॉ भगवत राय
डॉ. भगवत राय ने कॉलेज विद्यार्थियों को बैंक, एसएससी, रेलवे के अंतर्गत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के टिप्स व सिलेबस, योग्यता के बारे सविस्तार बताया गया। वही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने के बारे में प्रेरित किया। सिविल सर्विसेज़ के लिए एमपीपीएससी, यूपीपीएससी जैसी परीक्षा को भी आसान तरीके से पास किया जा सकता है। आप नियमित मैग्जीन, हिंदी न्यूज़ पेपर, इंग्लिश न्यूज़ पेपर द हिन्दू पढ़े जिससे कि आपकी इंग्लिश अच्छी होगी साथ ही एनसीईआरटी की बुक पढ़ना। आपने कहा कि 10वी व 12वी में जो आपने पढ़ा अधिकतर वही से प्रश्न आते है। कई परीक्षाओं के सिलेबस एक जैसा ही होता है। सही मार्ग दर्शन व कड़ी मेहनत से ही इस मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इसके लिए कॉलेज जीवन में ही तैयारी करनी चाहिए। विद्यार्थी व्यवस्थित टाइम टेबल के अनुसार अपनी दिनचर्या सुनिश्चित करें एवं अपने व्यक्तित्व में ईमानदारी, ज़िम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखें। मोबाइल का सही तरीके से इस्तेमाल करे यह भी आज की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। उपस्थित विद्यार्थियों ने भी रेलवे, बैंकिग व राज्य स्तरीय अन्य परीक्षाओं से सम्बंधित सवाल डॉ. राय से पूछे गए। मार्गदर्शन के रूप डॉ. राय ने सविस्तार समझाया।

वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर मेहनत करते है, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। इस मौके पर डॉ संध्या भार्गव व प्रो. ज्योति तनेजा ने भी मार्गदर्शन हेतु विचार व्यक्त किए।
उक्त कार्यक्रम में संस्था के डॉ संध्या भार्गव, डॉ प्रवीण मिश्रा, डॉ संजय राने, डॉ अमिताभ शुक्ला एवं डॉ सुनील यादव सहित महाविद्यालय के 90 विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. ज्योति तनेजा व आभार व्यक्त सुश्री कल्पना सक्सेना ने किया।

